फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A plethora of problems in the localities on the head of the elections, a bundle of promises to resolve

चुनाव सिर पर मोहल्लों में समस्याओं का अंबार, निस्तारण के लिए वादों का पुलिंदा

Sun, 06 Nov 2022 11:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
A plethora of problems in the localities on the head of the elections, a bundle of promises to resolve
अलीनगर मोहल्ले में न सड़क है न नाली। - फोटो : DEORIA
चुनाव सिर पर मोहल्लों में समस्याओं का अंबार, निस्तारण के लिए वादों का पुलिंदा
विज्ञापन

कहीं टूटी हैं सड़कें तो कहीं जाम है नाली, प्रतिनिधि विकास का कर रहे दावा
देवरिया। नगर निकाय चुनाव अब सिर पर है। पर मोहल्लों में समस्याओं का अंबार है। कहीं सड़कें टूटी हैं तो कहीं नाली जाम है। सियासत की नई पारी खेलने वाले दावेदार जीतने के बाद समस्याओं के समाधान का वादा कर मतदाताओं को अपने पाले में लाने की फिराक में हैं। इन सभी के बीच राजनीति की पिच पर एक बार हिट हो चुके, प्रतिनिधि करोड़ों रुपये के बजट से विकास कराए जाने का दावा भी कर रहे हैं।
नगर पालिका क्षेत्र के कुछ इलाकों को छोड़ दिया जाए तो शायद ही कोई मोहल्ला ऐसा होगा, जहां पर समस्याओं से लोग न जूझ रहे हैं। पालिका के रिकार्ड पर गौर किया जाए तो छोटी, बड़ी करीब ढाई सौ से अधिक सड़कों का निर्माण कराया जाना है। जल निकासी की समस्या है। यहां तक शहर में ही बांस और बल्ली के सहारे बिजली की आपूर्ति हो रही है। शहर के भीखपुर रोड के दोनों तरफ स्थित मोहल्ला, आंबेडकर नगर और रामगुलाम टोला पूर्वी में कई जगहों पर सड़क खराब है। मोहल्ला निवासी मनोज वर्मा ने बताया कि कई बार सड़क निर्माण कराने के लिए कहा गया, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। बभनी जाने वाली सड़क पर पानी भरा हुआ है। जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी मोहल्ले में रहने वाले काशी ने बताया कि बरसात के दिनों में तो घुटने तक पानी सड़क पर भर जाता है। शहर के रामनाथ देवरिया मोहल्ला निवासी पीयूष राव ने बताया कि कई बार नाली और सड़क के निर्माण के लिए गुहार लगाई गई, लेकिन अंतिम में आपस में चंदा लगाकर कार्य कराया गया। इसी मोहल्ले के निवासी चंद्रशेखर मिश्र और सीडी सिंह ने बताया कि पूरे वर्ष भर नाली जाम रहती है। घर के सामने पानी भर जाता है, लेकिन सफाई नहीं की जाती है। अली नगर मोहल्ला में तो लकड़ी के पुल के सहारे लोगों का आना जाना होता है। बरसात के दिनों में मोहल्ले में पानी भर जाता है। उमानगर मोहल्ले में कई जगहों पर सड़कें खराब हैं, घरों का पानी सड़क पर भरा रहता है। यहां तक कि इस मोहल्ले में लकड़ी के पोल के सहारे बिजली की आपूर्ति होती है। न्यूकालोनी मोहल्ले में पार्क और जलकल भवन के पास सड़क टूट चुकी है। पर जिम्मेदार बेपरवाह हैं। भटवलिया मोहल्ले में कई जगहों पर सड़क टूट चुकी है। देवरिया खास और भुजौली कालोनी में सड़कें खराब हैं। नाली का पानी लोगों के दरवाजे पर भरा हुआ देखा गया।
विज्ञापन

कोट
नगर पालिका ने सभी वार्डों में काम कराया है। अभी प्रस्ताव बना गया है। सड़क और नाली का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए बजट आ गया है। -रोहित सिंह, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed