{"_id":"5f4547ec8ebc3e4ae528ef34","slug":"a-person-ran-away-with-jwelary-deoria-news-gkp3630498103","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाड़-फूंक के बहाने लाखों के जेवरात लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाड़-फूंक के बहाने लाखों के जेवरात लेकर फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झाड़-फूंक के बहाने लाखों के जेवरात लेकर फरार
युवक ने महिला के मोबाइल पर नशीला पदार्थ लगाकर किया बेहोश
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीबाजार। क्षेत्र के कालाबन गांव में एक महिला के घर झाड़-फूंक करने पहुंचा युवक महिला व उसके परिजनों को झांसा देकर लाखों के जेवरात लेकर चंपत हो गया। घर की एक महिला के मोबाइल पर नशीला पदार्थ लगाकर बात करने के बहाने उसे बेहोश कर दिया। घटना की जानकारी होने पर गांववालों ने उसकी आस-पास तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। पुलिस मामले से अनभिज्ञता जाहिर की है।
कालाबन निवासी फुलमतिया देवी पत्नी महातम साहनी अपनी बहू सरिता के साथ रहती हैं। उनका बेटा मंजीत साहनी दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी करता है। परिवारवालों के अनुसार सोमवार की देर शाम एक युवक महिला के घर बाइक से आया और कहा कि हमें मंजीत ने यह कहकर भेजा है कि हमारी पत्नी व मां की तबीयत हमेशा खराब रहती है। घर जाकर देख लो। हम उनके कहने पर झाड़-फूंक करने आए हैं। परिवार को विश्वास में लेने के लिए जालसाज युवक ने मंजीत का फोन उसकी पत्नी सरिता से लगाकर बात कराने को कहा। जब फोन लगाकर मंजीत की पत्नी ने उसे दिया तो उस जालसाज ने बड़ी ही होशियारी से उसका फोन स्विच ऑफकर अपना फोन कानपर लगाकर झूठ में बात करने लगा। इससे उसके घरवालों को पूर्ण विश्वास हो गया कि यह मंजीत की जान-पहचान का है। जालसाज ने परिजनों से कहा कि झाड़-फूंक के लिए आवश्यक है कि आप लोग घर के जेवरात लाकर यहां रख दें। एक-एक करके उसकी झाड़-फूंक करना पड़ेगा। परिजनों ने लाखों रुपये मूल्य के सोने व चांदी के जेवरात लाकर रख दिए। उसने परिजनों को कुछ दूर खड़ा रहने को कहा। इधर, मंजीत ने अपनी पत्नी को जब फोन मिलाया तो वह स्विच ऑफ बताने लगा। किसी अनहोनी की आशंका में उसने पड़ोस के एक शख्स के नंबर पर फोन किया। पड़ोसी लड़का मोबाइल लेकर मंजीत के घर पहुंचा और उसकी मां को दिया। अपने को फंसते देखकर जालसाज बाइक चालू कर मौके से फरार हो गया। इस बीच मंजीत की पत्नी सरिता अपना मोबाइल जालसाज से लेकर ज्यों अपने कान पर लगाई, वह बेहोश हो गई। उसने बड़े सफाई से मोबाइल पर कुछ नशीला पदार्थ लगा दिया था। घरवाले यह देखकर चिल्लाने लगे। महिला को इलाज के लिए तत्काल सीएचसी लाया गया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह गौर ने बताया कि इस तरह की घटना की मुझे कोई सूचना नहीं है। न ही किसी ने कोई तहरीर दी है।