{"_id":"6404d51db0600a44350473d4","slug":"a-person-cut-by-axe-deoria-news-c-7-1-76161-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चार फीट जमीन के विवाद में शख्स की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चार फीट जमीन के विवाद में शख्स की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या
Sun, 05 Mar 2023 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 05 Mar 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
अनिल चतुर्वेदी फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में एक बैट्री कंपनी के नेशनल हेड के तौर पर थे तैनात
होली मनाने के लिए परिवार के साथ आए थे घर
खुखुंदू थाना क्षेत्र के पिपरा मिश्र की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनूघाट (देवरिया)। खुखुंदू थाना क्षेत्र के पिपरा मिश्र गांव में शनिवार की रात शख्स की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। वह दो दिन पहले ही परिवार के साथ होली मनाने दिल्ली से अपने घर आए थे। पुलिस ने बहन की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हत्या के पीछे महज चार फीट भूमि का विवाद बताया जा रहा है।
पिपरा मिश्र गांव के रहने वाले अनिल चतुर्वेदी (48) दिल्ली में परिवार सहित रहते थे। वह एक बैट्री कंपनी में नेशनल हेड के तौर पर नियुक्त थे। उनका शनिवार की रात करीब नौ बजे दरवाजे के पास घोठा की सहन की जमीन को लेकर पट्टीदारी के लोगों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने इन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। अनिल चतुर्वेदी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी वंदना, एक बेटा और एक बेटी व मां ऊषा देवी बेसुध हो गईं। सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। बवाल की आशंका पर अतिरिक्त पुलिस बुलाई गई। बहन कल्पना की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही प्रद्युम्न उर्फ प्रदीप चतुर्वेदी, रमेश, शिल्पी, आशीष उपाध्याय, सूरज के खिलाफ हत्या और बलवा की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ देवआंनद ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। इससे पहले तहरीर दी गई थी तो उसकी जांच की जाएगी कि आखिर किस स्तर पर लापरवाही हुई।