{"_id":"69c194dea461f41d86049f95","slug":"a-new-power-substation-will-be-built-in-hetimpur-electricity-will-be-provided-to-the-urban-area-deoria-news-c-208-1-deo1026-177713-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हेतिमपुर में बनेगा नया बिजली उपकेंद्र, मिलेगी शहरी क्षेत्र की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हेतिमपुर में बनेगा नया बिजली उपकेंद्र, मिलेगी शहरी क्षेत्र की बिजली
विज्ञापन
देसही देवरिया। हेतिमपुर नगर पंचायत में बिजली उपकेंद्र के लिए बिजली निगम की तरफ से प्रस्ताव बनाकर स्वीकृति के लिए शासन को भेज दिया गया है। नया उपकेंद्र बनने पर नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों को नगरीय रोस्टर के अनुसार सप्लाई मिलेगी।
बता दें, नगर पंचायत हेतिमपुर व आसपास के गांवों को कुशीनगर के हाटा और कसया के अलावा इमिलिया बिजली उपकेंद्र से भी सप्लाई मिलती है। तीनों ओर से ग्रामीण रोस्टर के अनुसार सप्लाई मिलती है। शासन से तय मानक के अनुसार नगर पंचायत को अभी सप्लाई नहीं मिल रही है। उपकेंद्र बन जाने से यह दिक्कत दूर हो जाएगी।
हेतिमपुर नगर पंचायत में बिजली उपकेंद्र बनाए जाने के लिए विभाग के कर्मचारियों ने भूमि का सर्वे करके शासन को स्वीकृति के लिए भेज दिया है। सारी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। शासन स्तर से स्वीकृति मिलने के बाद पांच एमबीए की क्षमता के उपकेंद्र का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
- हेतिमपुर नगर पंचायत में बिजली उपकेंद्र के लिए भूमि का चयन कर प्रस्ताव भेज दिया गया है। बहुत जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।
- इरफानुल्लाह अंसारी, अवर अभियंता इमिलिया।