{"_id":"691a1b71cdb77f4d5f07e5a4","slug":"a-mother-and-son-were-beaten-by-miscreants-after-they-filmed-the-sale-of-electric-wire-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-168080-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बिजली का तार बेचने का वीडियो बनाया तो मनबढ़ों ने मां-बेटे को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बिजली का तार बेचने का वीडियो बनाया तो मनबढ़ों ने मां-बेटे को पीटा
Mon, 17 Nov 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 17 Nov 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
मंगराईच गांव में चोरी कर बेचा गया विद्युत तार ई-रिक्शा पर रखा हुआ, स्रोत ग्रामीण
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के मंगराईच गांव में रेलवे का बिजली का तार काटकर बेचने का वीडियो बनाना एक युवक को महंगा पड़ा। गांव के मनबढ़ों ने शनिवार की शाम को उसके दरवाजे पर चढ़कर मां-बेटे की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर भाग निकले। उधर, पीड़ित का कहना है कि हमलावर उसे फिर मारने-पीटने की धमकी दे रहे हैं।
खुखुंदू क्षेत्र के मंगराईच गांव के कुछ युवक तीन दिन पहले गांव के पास रेलवे का बिजली का पुराना तार काटकर एक ई-रिक्शा वाले से बेच रहे थे। इसी बीच गांव निवासी कृष्णा चौहान का वीडियो बना लिया। आरोपी उसे वीडियो बनाते देख लिए और उसे मारने के लिए दौड़ा लिए। हालांकि उस दिन तो वह किसी तरह बच निकला।
शनिवार की शाम आरोपी गोलबंद होकर कृष्णा को ढूंढते उसके दरवाजे पर आ पहुंचे और उसकी मां इशरावती देवी को खींचकर मारने-पीटने लगे। बीच-बचाव करने जब कृष्णा पहुंचा तो उससे मोबाइल फोन लाकर वीडियो डिलीट करने का दबाव बनाने लगे। जब उसने ऐसा नहीं किया तो हमलावरों ने उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
कृष्णा का कहना है कि मौके पर पुलिस बुलाने के बाद हमलावर और बौखला गए हैं। धमकी दे रहे कि पुलिस केस किए तो अंजाम बहुत बुरा होगा। थानेदार दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची थी। आरोपी इधर-उधर भागे हुए हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।