{"_id":"6ab95d88cc119b97e4047653","slug":"a-monkey-left-five-more-people-bloodied-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-192881-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बंदर ने फिर पांच लोगों को किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बंदर ने फिर पांच लोगों को किया लहूलुहान
Sun, 27 Sep 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
ठेले पर बैठा बंदर।
रुद्रपुर। नगर में काले बंदर का आतंक बढ़ता जा रहा है। रविवार को बंदर ने बाजार और चौराहे पर जमकर उत्पात मचाया। पांच लोगों को काटकर घायल कर दिया। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया।
बंदर के बीच सड़क पर बैठ जाने से करीब आधे घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। दुकानों में घुसने पर दुकानदारों में भी दहशत फैल गई और अफरा-तफरी का माहौल रहा।
रविवार की दोपहर इमामबाड़ा से मुख्य बाजार की ओर पहुंचे बंदर ने छोटेलाल प्रजापति और रमा देवी को काट लिया। इसके बाद खजुहा चौराहे पर व्यवसायी अंबुजेश मणि को घायल कर दिया। दो अन्य राहगीरों को भी बंदर ने लहूलुहान किया। चौराहे पर सड़क के बीच बैठने से वाहनों की आवाजाही कुछ देर के लिए बाधित रही। बंदर दुकानों में घुसा तो डर के कारण कई दुकानदार बाहर निकल आए।
नगरवासियों योगेंद्र, सुभाष चंद्र, अश्विनी, नरेंद्र और अश्विन ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से बंदर को पकड़ने की मांग की जा रही है, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। स्कूल जाने वाले बच्चों और अभिभावकों में भी डर बना हुआ है।
विज्ञापन
नगर पंचायत के ईओ नितेश गौरव ने बताया कि बंदर को पकड़ने के लिए वन विभाग को सूचना दी गई है।