{"_id":"68e41d1e136d7b0598055c82","slug":"a-manager-accused-of-sexually-assaulting-a-student-has-been-sent-to-jail-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-164855-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: छात्रा से यौन शोषण के आरोपी प्रबंधक को भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: छात्रा से यौन शोषण के आरोपी प्रबंधक को भेजा गया जेल
Tue, 07 Oct 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 07 Oct 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के एक निजी स्कूल में छात्रा से यौन शोषण के आरोपी प्रबंधक को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
दोपहर में विवेचक स्कूल पर पहुंचे और नक्शा बनाने के साथ शिक्षकों का बयान दर्ज किया। वहीं स्कूल खुला, मगर अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। पीड़ित छात्रा का पुलिस संरक्षण में मेडिकल परीक्षण कराया गया। प्रबंधक के इस कृत्य को लेकर शहर में दूसरे दिन भी चर्चा रही।
जानकारी के अनुसार, शहर के एक काॅलोनी के निजी स्कूल में मोहल्ले की रहने वाली छात्रा कक्षा आठ में पढ़ती है। आरोप है कि करीब एक साल से प्रबंधक छात्रा का यौन शोषण करता था। वह मानसिक रूप से बीमार हो गई थी। छुट्टी पर घर आए पिता ने उसे विश्वास में लेकर पूछा तो उसने स्कूल प्रबंधक देवेंद्र कुशवाहा की करतूत बताई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को यौन शोषण, पाॅक्सो एक्ट का केस दर्ज कर लिया।
प्रबंधक के शारीरिक शोषण से छात्रा से परेशान हो गई थी। वहीं छात्रा का मेडिकल परीक्षण पुलिस ने अपनी मौजूदगी में कराया। दोपहर में विवेचक स्कूल पर पहुंचे, स्कूल खुला था, मगर एक भी छात्र-छात्राएं नहीं आए थे। पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्य संकलन किया।
विज्ञापन
इसके अलावा स्कूल में मौजूद शिक्षक व वर्करों का बयान दर्ज किया। पुलिस प्रबंधक का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच कर रही है। सीओ सिटी संजय रेड्डी ने बताया कि आरोपी प्रबंधक को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।