{"_id":"69289cc5e07684bc2903f5c4","slug":"a-man-posing-as-a-police-officer-duped-a-youth-of-rs-33000-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-168890-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पुलिस अधिकारी बन युवक से 33 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पुलिस अधिकारी बन युवक से 33 हजार ठगे
Fri, 28 Nov 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 28 Nov 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
मईल। थाना क्षेत्र के एक गांव के एक युवक को फोन पर फर्जी पुलिस अधिकारी ने अश्लील कंटेंट देखने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराने की धमकी देकर करीब 33,000 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र के पड़री गजराज एक युवक की तरफ से पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार की शाम को उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को पुलिस अधिकारी बताया और कहा कि तुम रात में अश्लील कंटेंट देखते हुए। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज होगी, अगर इससे बचना चाहते हो तो 32,700 रुपये जुर्माना जमा करो। इससे पीड़ित काफी डर गया और फोन पे के जरिए बताए गए नंबर पर 32,700 रुपये भेज दिए। बाद में रसीद मांगने के लिए फोन किया तो मोबाइल नंबर बंद मिला। इस संबंध में एसओ राकेश सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी है, जांच की जा रही है।