{"_id":"6367f2fd18069c5b2d41ac5a","slug":"a-man-covered-in-blood-reached-barhaj-police-station-fainted-police-got-treatment-deoria-news-gkp456412755","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरहज थाने पहुंचा खून से लथपथ शख्स हुआ मूर्छित, पुलिस ने कराया इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरहज थाने पहुंचा खून से लथपथ शख्स हुआ मूर्छित, पुलिस ने कराया इलाज
विज्ञापन

रुपये के लिए घर के कुछ सदस्यों से मारपीट होना बता रहे लोग
बरहज। थाने पर रविवार को एक शख्स थाने पहुंचा, जो परिसर में लगे पेड़ के पास मूर्छित हो गया। युवक को पुलिस इलाज के लिए सीएचसी ले गई। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बीआरडीबीडी पीजी कॉलेज आश्रम मार्ग निवासी भीम पुत्र महंगी दोपहर खून से लथपथ हाल में थाने पहुंचा, पर परिसर में पेड़ के समीप गश खाकर गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गंभीर चोट होने के कारण उसके सिर से काफी रक्तस्राव हो रहा था। जिसे देख पुलिस भी सकते में आ गई। पुलिस उसे फौरन इलाज के लिए सीएचसी ले गई। चिकित्सकों के अनुसार रुपये के लिए घर के सदस्यों से मारपीट होने की बात सामने आ रही है। जिसे रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र ने बताया कि आपसी मतभेद के कारण मारपीट में सिर में चोट लगने की बात सामने आ रही है। प्रथम दृष्टया घायल युवक का इलाज कराया गया है।