फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A luxury car loaded with liquor collided with a tractor trolley, driver died

Deoria News: शराब लदी लग्जरी कार ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ी, चालक की मौत

Thu, 19 Dec 2024 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 19 Dec 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
A luxury car loaded with liquor collided with a tractor trolley, driver died
सलेमपुर। अंग्रेजी शराब लेकर बिहार जा रही लग्जरी कार अनियंत्रित होकर गन्ना लेकर जा रही टैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टकरा गई। हादसे में कार के परखचे उड़ गए।
विज्ञापन

बिहार के हाजीपुर नखास चौक निवासी कार चालक गोरख कुमार पासी की मौके पर ही मौत हो गई। कार में रखी शराब सड़क पर बिखर गई। हादसा कोतवाली गेट की दूसरी साइड में होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

आवाज सुन कर कोतवाल टीजे सिंह पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे और मृत चालक को बाहर निकाल कर दोनों वाहनों को साइड कराया। कार लखनऊ की बताई जा रही है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्राॅली छोड़कर भाग निकला। क्षतिग्रत कार की जांच में 52 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब तीन माह पहले भी कोतवाली पुलिस ने मझौली राज मोड़ से दो लग्जरी कार से 52 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की थी। जो देवरिया की ही अंग्रेजी शराब की दुकान से निकली थी। आज तक उसकी जांच नहीं हो सकी है।

कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त लग्जरी कार से 52 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। जबकि चालक की मौत हो गई थी।
मृतक कार चालक की पहचान बिहार के हाजीपुर नखास चौक निवासी गोरख कुमार पासी (42) वर्ष पुत्र मदन चौधरी के रूप में हुई है। कार मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed