{"_id":"67f788ab2bfce243830a6b77","slug":"a-half-naked-girl-was-found-in-a-field-in-deoria-molested-suspected-2025-04-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deori News: गेहूं कटे खेत में तड़पती रही युवती... दर्द से कराह रही थी- कपड़े थे तितर-बितर; दुष्कर्म की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deori News: गेहूं कटे खेत में तड़पती रही युवती... दर्द से कराह रही थी- कपड़े थे तितर-बितर; दुष्कर्म की आशंका
Thu, 10 Apr 2025 02:30 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Published by: रोहित सिंह
Updated Thu, 10 Apr 2025 02:30 PM IST
सार
तीन गांवों के सीवान पर खेत में तड़प रही युवती को लोग देखकर अपना रास्ता पकड़ ले रहे हैं। कोई उसे अस्पताल पहुंचाने की जहमत नहीं उठा रहा था।
विज्ञापन
थाना बरहज
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
क्षेत्र के कपरवार नई बस्ती के निकट लक्ष्मीपुर- खोरी के सीवान पर कटे गेंहू के खेत में एक युवती तड़पती मिली। जो नग्न हाल में थी। महिलाओं ने उसके कपड़े दुरुस्त किए। युवती कराह रही थी। किसी जिम्मेदार ने सुधि लेने की जहमत जहमत नहीं उठाया। लोग युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की आशंका व्यक्त कर रहे थे।
विज्ञापन
तीन गांवों के सीवान पर खेत में तड़प रही युवती को लोग देखकर अपना रास्ता पकड़ ले रहे हैं। कोई उसे अस्पताल पहुंचाने की जहमत नहीं उठा रहा था। गांव की कुछ महिलाओं ने युवती को काले रंग का हाफ पैंट पहनाकर उसका अंग ढ़का। लोगों के अनुसार युवती पिछले दो दिनों से खेत में तडप रही है। पुलिसिया डर से लोग आगे नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन