फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A group of young people danced to the tunes of DJ

Deoria News: डीजे की धुन पर थिरकी युवाओं की टोलिया

Thu, 05 Mar 2026 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 05 Mar 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
A group of young people danced to the tunes of DJ
बघौचघाट में युवाओं ने खेल जमकर होली - फोटो : credit
सलेमपुर। तहसील क्षेत्र में रंगों का महापर्व होली पूरे हर्षोल्लास, उल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। चहुंओर ‘जोगीरा सारा रा रा रा...’ और ‘बुरा न मानो होली है’ की गूंज सुनाई देती रही। नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक रंग और गुलाल की बौछारों के बीच लोग उत्साह और मस्ती में सराबोर नजर आए। गांव में टोलियां बनाकर लोग फाग गीत गाकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह से ही रंगों की फुहारें शुरू हो गईं। युवाओं की टोलियों ने डीजे की धुन पर जमकर धमाल मचाया। रंग से सराबोर युवा सड़कों पर थिरकते नजर आए। सलेमपुर नगर सहित मझौली राज, लार, भटनी, पड़री बाजार, नवलपुर चौराहा, पिवकोल, कोड़रा ठाकुर, अनुआपार, बरसीपार, सोहनाग धाम, बंजरिया, बभनौली पांडेय, बरठा बाबू, रामपुर बुजुर्ग, माधवपुर, डुमवलिया, मझवलिया और पड़री तिवारी आदि क्षेत्रों में भी होली का उत्साह देखते ही बन रहा था। होली को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। एडीएम प्रशासन प्रेम नारायण सिंह, एडिशनल एसपी दक्षिणी सुनील कुमार सिंह, एसडीएम दिशा श्रीवास्तव, तहसीलदार अलका सिंह समेत अन्य अधिकारी लगातार क्षेत्र का भ्रमण करते नजर आए। जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन की सक्रियता और आमजन के सहयोग से पूरे क्षेत्र में होली का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। देसही देवरिया प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में होली का पर्व बुधवार को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने अबीर-गुलाल लगाकर एक दूसरे को गले मिलकर शुभकामनाएं दी। ढोल-झाल कर फाग गाने का दौर चलता रहा तो वहीं देर शाम तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पड़री बाजार प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार को क्षेत्र में होली की धूम चारों तरफ रही। सुबह से ही शुरू हुआ होली का हुड़दंग देर रात तक चलता रहा। क्षेत्र के पड़री बाजार, कम्हरिया, चोरडीहा, रजवल, बरसात, मजुरी, बैदवली, भरौली, पड़री झिल्लीपार, जमुई, चांदपार, पुरैना, घुसरी मिश्र, दुबौली, महुई पांडेय, पुरैनी मिश्र, पड़री बनमाली, मझवलिया, कोला, पिपरा शुक्ल, सिसई, रूपई, भलुवनी दूबे आदि गांवों मे होली शांतिपूर्वक तरीके से मनाई गई। भाटपाररानी प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में बुधवार को मारपीट की कुछ घटनाओं को छोड़कर होली शांतिपूर्ण और सौहार्द वातावरण में संपन्न हो गयी। गांव में परंपरागत ढोल झाल और मजीरें के बीच गांव के नौजवानों और बुजुर्गों ने सारे मतभेदों को बुलाकर सभी घरों में देर रात तक घूम घूम कर होली गीत गाकर आनंद लिया। पकड़ी बाबू, बंगरा, बखरी, भिंगारी, भवानी छापर, रामपुर, सोहनपुर, अकटही, फुलवरिया, टीकम पर तथा आसपास के गांव में होली गीत गाकर युवक डीजे पर पूरे दिन थिरकते रहे। घांटी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार भटनी विकास खंड के घांटी बाजार क्षेत्र अंतर्गत रायबारी, डेमूसा, बलुआ अफगान, सिंहपुर अलावलपुर, धर्मखोर बाबू, तिवारी टोला, गोपालपुर, बनकटिया, बनकटा तिवारी, रानीघाट, मोतीपुर टिकैत, मायापुर इमिलिया समेत आसपास के दर्जनों गांवों में रंगों का पर्व होली पारंपरिक उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। सुबह से ही गांवों की गलियां अबीर-गुलाल की रंगत में रंगी नजर आईं। लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर गले मिलते हुए शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान प्रकाश द्विवेदी, प्रवीण कुमार राय, धर्मेश तिवारी, राजेश दूबे, प्रमोद तिवारी, कमरुलजमा खान, रमेश यादव, उपेंद्र मणि तिवारी, बालेन्दु द्विवेदी, आशुतोष द्विवेदी, सोनू कुशवाहा, अमरजीत कुशवाहा, लक्की वर्मा समेत अन्य लोगों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाई। ---------------
विज्ञापन

सिया निकले अवधवा की ओर.. होलिया खेले रामलला पर खूब हुई पुष्प वर्षा

संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। कस्बे के श्रीराम जानकी मंदिर और मठिया शिवालय में ढोलक और झाल की धुन पर सिया निकले अवधवा की ओर होलिया खेले रामलला.... की प्रस्तुति पर जमकर पुष्प वर्षा की गई। क्षेत्र में कहीं ढोलक-झाल तो कहीं डीजे की धुन पर खूब अबीर-गुलाल भी उड़े। जगह-जगह युवा डीजे पर बज रहे होली गीतों पर ठुमके भी लगाते रहे। लोगों ने सौहार्द पूर्वक होली मनाई। लोग खुखुंदू कस्बे में स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में पहुंचे। यहां विभिन्न गायकों ने सिया निकले अवधवा की ओर..होलिया खेले रामलला.., केकरे हाथे कनक पिचकारी केकरे हाथे अबीरा.. अवध में होली खेले रघुबीरा.. राम के हाथे कनक पिचकारी लक्ष्मण हाथे अबीरा.., की प्रस्तुति पर लोगों ने जमकर अबीर-गुलाल और फूलों की वर्षा की। इसी क्रम में बड़ी संख्या में लोग मठिया शिवालय में भी पहुंचे और वहां होली खेल रहे बांके बिहारी.. आज रंग बरस रहा.., राधा-श्याम होली खेले जमुना तट.., सहित अन्य गीतों की प्रस्तुति पर लोगों ने गुलाब के पंखुड़ियों की खूब वर्षा की। उधर, जगह-जगह डीजे की धुन पर भी लोगों ने अबीर-गुलाल उड़ाते हुए जमकर ठुमके लगाए। होली पर्व अधिकतर गांवों में ढोल और झाल के साथ पुरानी परंपराओं को जीवंत रखते हुए मनाया गया। जबकि एकाध गांवों में डीजे पर अश्लील गीत बजते भी नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed