{"_id":"6a04c10854d870095e0ab049","slug":"a-dispute-erupted-during-a-wedding-procession-during-a-song-three-people-including-the-grooms-brother-suffered-head-injuries-deoria-news-c-208-1-deo1019-181716-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बरात में फरमाइशी गाने के दौरान विवाद, दूल्हे के भाई समेत तीन का फोड़ा सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बरात में फरमाइशी गाने के दौरान विवाद, दूल्हे के भाई समेत तीन का फोड़ा सिर
Wed, 13 May 2026 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 13 May 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
- खुखुंदू क्षेत्र के खजुरी करौता गांव का मामला, पुलिस के पहुंचने पर शांत हुआ विवाद
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के खजुरी करौता गांव में मंगलवार रात आई बरात में फरमाइशी गाना बजाने के दौरान गांव के कुछ युवक और दूल्हे के भाई से विवाद हो गया। देखते-देखते मामला बढ़ता गया और फिर मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि गांव के कुछ मनबढ़ों ने दूल्हे के भाई समेत तीन पर हमला बोलकर सिर फोड़ डाला। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खजुरी करौता गांव निवासी चुन्नी लाल गोड़ के पड़ोसी कैलाश गोंड़ की बेटी की मंगलवार रात में बरात आई थी। बताया जा रहा है कि जयमाल के बाद नाच-गाना शुरू हो गया। इसमें गांव वाले और बराती दोनों शामिल थे। इसी बीच फरमाइशी गाना बजाने की बात को लेकर गांव का एक युवक दूल्हे के भाई से जाकर उलझ गया। युवक ने अपने दूसरे साथी के साथ मिलकर दूल्हे के भाई पर वार कर दिया। इतना ही नहीं बीच-बचाव करने पर हमलावरों ने गांव निवासी परमात्मा गोड़ समेत दो युवकों को भी मारपीट कर उनका सिर फोड़ डाला।
उधर, घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। उधर, हमलावर इधर-उधर भाग निकले। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भिजवाया। इस संबंध में इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची थी। घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।