फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a criminal threat bjp leader

Deoria News: जेल में बंद बदमाश ने भाजपा बूथ अध्यक्ष को भूमि खाली करने की दी धमकी

Thu, 02 Mar 2023 05:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 02 Mar 2023 05:14 PM IST
सार

कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया कि जमीन खाली करने के लिए जेल में बंद एक बदमाश का फोन आने की बात कही जा रही है। इसकी तहरीर मिली है। दोनों मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाकर ट्रेस किया जा रहा है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
a criminal threat bjp leader
धमकी। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

भाजपा के एक बूथ अध्यक्ष ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि जेल में बंद एक बदमाश उन्हें फोनकर घर की बगल की जमीन खाली करने की धमकी दे रहा है। फोन कटने के बाद आनन-फानन बूथ अध्यक्ष कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र के हंडुआ उर्फ औरंगाबाद गांव निवासी गोरख प्रसाद भाजपा के बूथ अध्यक्ष हैं। बुधवार को उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की रात करीब नौ बजे उनके मोबाइल फोन पर जेल में बंद एक बदमाश का फोन आया। बदमाश ने अपना नाम बताते हुए उनसे कहा कि प्रदीप गुप्ता नामक व्यक्ति की जमीन अब उसकी कस्टडी में है, उसे खाली कर दो।
विज्ञापन


बदमाश ने चेताया कि अब उसकी सजा का समय पूरा हो गया है। अगर जमीन खाली नहीं हुई तो जेल से रिहा होने के बाद तुम अपने बारे में समझ लेना। फोन कटने के बाद पीड़ित ने इसकी जानकारी अपने शुभचिंतकों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया कि जमीन खाली करने के लिए जेल में बंद एक बदमाश का फोन आने की बात कही जा रही है। इसकी तहरीर मिली है। दोनों मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाकर ट्रेस किया जा रहा है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed