फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a criminal surendered in court

फरार चल रहे इनामी बदमाश ने कोर्ट में सरेंडर किया

Tue, 18 Aug 2020 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
a criminal surendered in court
फरार चल रहे इनामी बदमाश ने कोर्ट में सरेंडर किया
विज्ञापन

मदनपुर पुलिस पर किया था फायर, 25 हजार का घोषित था इनाम
लार और बिहार के कई थानों में बदमाश के खिलाफ दर्ज है मुकदमे
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मदनपुर पुलिस पर फायरिंग करने वाला लार के इनामी बदमाश ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इस घटना में शामिल तीन बदमाश पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। लार और बिहार के कई थानों में बदमाश के खिलाफ केस दर्ज है। इसकी गिरफ्तारी में एसओजी टीम लगी थी, लेकिन सफलता नहीं मिली।

मदनपुर थाने में 19 जुलाई वर्ष 2019 की शाम को महेन में घेरेबंदी के दौरान पुुलिस पर बदमाशों ने फायर किया था। इसमें लार थाना क्षेत्र के पिंडी निवासी रविप्रताप सिंह उर्फ झूला, अखिलेश कुशवाहा, दीपक शर्मा, सोनू और सूरज थापा पर पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था। मौके से पुलिस ने सूरज थापा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बाकी तीन बदमाशों ने कोर्ट में सरेंडर किया था। झूला सिंह के खिलाफ लार और बिहार के थानों में शराब भट्ठी पर लूट, अवैध शराब के धंधे में शामिल होने समेत कई आपराधिक मुुकदमे दर्ज हैं। एसपी ने झूला सिंह पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। इसकी गिरफ्तारी में क्राइम ब्रांच की टीम और लार पुलिस लगी थी, लेकिन बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लगा। पुलिस को चकमा देकर झूला सिंह ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इस बाबत मदनपुर एसओ श्यामलाल ने बताया कि रविप्रताप सिंह उर्फ झूला सिंह की तलाश चल रही थी। उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। बाकी चार बदमाश पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed