{"_id":"6a14926c591bcfb06405b50b","slug":"a-bypass-from-the-south-of-the-city-will-lead-to-the-development-of-20-villages-deoria-news-c-208-1-deo1011-182800-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शहर के दक्षिण से बने बाईपास तो 20 गांवों के विकास को मिलेगी राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शहर के दक्षिण से बने बाईपास तो 20 गांवों के विकास को मिलेगी राह
Mon, 25 May 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 25 May 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए उत्तर तरफ से बन रहे बाईपास के अलावा दक्षिण-पश्चिम से भी एक बाईपास की जरूरत है। क्योंकि उत्तर वाले बाईपास से रुद्रपुर और बरहज की तरफ जाने वाले वाहनों को फायदा नहीं मिलेगा। वहीं दक्षिण तरफ से बाईपास बनने पर उसरा इंडस्ट्रियल एरिया समेत शहर से सटे 20 से अधिक गांवों का तेजी से शहरीकरण हो जाएगा।
देवरिया शहर के बीच से गोरखपुर-सलेमपुर हाईवे है। इसी रास्ते बलिया और बिहार के सिवान जिले से भी वाहन आते-जाते हैं, इसलिए इस पर वाहनों का दबाव अधिक है।
गोरखपुर-सलेमपुर फोरलेन पर शहर के भीतर अक्सर ही जाम रहता है। एनएच की तरफ से इस रोड पर शहर के उत्तर तरफ से करीब 22 किमी लंबा बाईपास बनवाया जा रहा है।
शहर को पूरी तरह से जाम से मुक्त कराने और भविष्य के विस्तार को देखते हुए रिंग रोड भी जरूरी है। देवरिया शहर के लिए महायोजना 2031 में भी शहर को रिंग रोड से जोड़ने का प्रस्ताव है।
इसके लिए औरा चौरी से बौड़िया अनंत, देवरिया खास, मुकुंदपुर, इजरही, पिपरा चंद्रभान होते हुए सोनूघाट गांव से दक्षिण बरहज रोड पार करके सलेमपुर में मार्ग तक बाईपास बनाने का प्रस्ताव है।