फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A bridge will be built on the old Hetimpur highway, providing convenience.

Deoria News: हेतिमपुर के पुराने राजमार्ग पर बनेगा पुल, मिलेगी सहूलियत

Thu, 30 Oct 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 30 Oct 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
A bridge will be built on the old Hetimpur highway, providing convenience.
हेतिमपुर छोटी गंडक नदी स्थित लोहे का जर्जर पुल 
संवाद न्यूज एजेंसी देसही देवरिया। हेतिमपुर को शासन की तरफ से एक बड़ी सौगात मिली है। पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने जर्जर पुल के स्थान पर नया पुल बनाने की शासन से स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन

करीब 24 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल की स्वीकृति मिलने के साथ ही निर्माण कार्य के लिए 713.49 लाख रुपये जारी कर दिए गए है। कार्यदायी संस्था बहुत जल्द निर्माण शुरू कराएगी। इस पुल के बनने से दो जिलों देवरिया और कुशीनगर के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

बता दें, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 पहले कस्बे के ठीक बीच से होकर छोटी गंडक नदी पार कर आगे बिहार की तरफ जाती थी। नदी का पूर्वी किनारा और पूरब का कस्बा कुशीनगर जिले में पड़ता है। अंग्रेजों ने करीब 1930 के दशक में यहां लोहे का पुल बनवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजादी के बाद यातायात सुविधा को और अधिक व्यवस्थित कराने के लिए हाईवे अथाॅरिटी ऑफ इंडिया ने राजमार्ग को दोनों कस्बों के बाहर (दक्षिण) से नया पुल बनवाकर निकाला। फिर भी पुराना पुल दोनों जिलों के राहगीरों के आवागमन के लिए मुख्य पुल बना रहा। हालांकि, व्यवसायी भी इस कस्बे से इधर या उधर जाने के लिए इसी पुल को सुगम मानते रहे। करीब डेढ़ साल पहले संबंधित विभाग ने इस पुल को अति जर्जर घोषित कर दोनों तरफ दीवार चलवाकर आवागमन पूरी तरह बंद करा दिया था।
नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव ने स्थानीय लोगों की मांग पर इस जर्जर पुल की जगह नया पुल बनाए जाने की मांग की थी। स्थानीय विधायक और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की पहल से यहां नया पुल बनाए जाने की परियोजना की स्वीकृति मिल गई है।

शिक्षक रमेश जायसवाल, व्यवसायी धर्म प्रकाश, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि नन्हे सिंह, पूर्व प्रधान किशोरी लाल जायसवाल, महेंद्र शर्मा, बसंत जायसवाल, प्रमोद वर्मा, नथुनी तिवारी, नूरुद्दीन सिद्दीकी आदि लोगों का कहना है कि इस पुल का बनाया जाना जनहित में बहुत जरूरी था।
शासन का यह फैसला स्वागत योग्य है। इससे बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed