{"_id":"6309142d407f7c773d4b0e0e","slug":"a-boy-died-by-hadda-cut-deoria-news-gkp4483547187","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड्डों के हमले से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड्डों के हमले से बालक की मौत
विज्ञापन
मृतक हर्ष यादाव
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हड्डों के हमले से बालक की मौत
सुरौली गांव में भैंस लेकर लौट रहे बालक पर झुंड का हमला
संवाद न्यूज एजेंसी
पैकौली। भलुअनी थाना क्षेत्र के सुरौली गांव में भैंस लेकर घर लौट रहे नौ वर्षीय बालक पर हड्डों के झुंड ने हमला कर दिया। परिजनों ने कंबल ओढ़ाकर बचाया और चौराहे पर दवा कराई। परिजन शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने पर उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
सुरौली गांव निवासी हर्ष (9) पुत्र अनिल यादव की भैंस बृहस्पतिवार को गांव के बाहर चर रही थी। परिवार के लोगों ने बालक को भैंस घर लाने के लिए कहा। वह भैंस लेकर घर आ रहा था। इसी बीच भैंस ने एक पेड़ में शरीर रगड़ दिया, जिससे पेड़ पर रहे हड्डों के झुंड ने हर्ष पर हमला कर दिया।
वह भागता हुआ घर पहुंचा। परिजनों ने कंबल ओढ़ाकर हड्डों से बचाया। इसके बाद चौराहे पर दवा कराई। शुक्रवार की सुबह उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिवार के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसके पिता अनिल यादव पूना में रहकर मजदूरी करते हैं। मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। मां सुमन का रो-रो बुरा हाल है। उसकी छह वर्ष की एक बहन हर्षिता है।