फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A 5 MVA transformer will be installed in Bhatni power substation

Deoria News: भटनी बिजली सब स्टेशन में लगेगा पांच एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर

Tue, 10 Jun 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 10 Jun 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
A 5 MVA transformer will be installed in Bhatni power substation
भटनी। स्थानीय बिजली सब स्टेशन में व्यवस्था सुधारने के लिए नया पांच एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाने की कवायद शुरू हो गई है। देवरिया स्टोर से जरूरी सामान मिलने के बाद सब स्टेशन में ट्रांसफाॅर्मर लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन

इससे देहात, बैकुंठपुर और बलुआ अफगान फीडर की ओवरलोड की समस्या दूर होने की बात कही जा रही है। अब तक एक ही ट्रांसफाॅर्मर से तीनों फीडरों को बिजली आपूर्ति होने से ओवरलोड की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

ऐसे में कर्मी ओवरलोड की समस्या से बचने के लिए तीनों फीडरों को दो -दो घंटे बिजली काट कर आपूर्ति दे रहे हैं। इससे भीषण गर्मी में करीब डेढ़ सौ गांव के लोगों को मात्र छह घंटे ही बिजली मिल पा रही है। भटनी बिजली सब स्टेशन से नगर, रेलवे, देहात, बैकुंठपुर, बलुआ अफगान व घांटी बाजार फीडर को बिजली सप्लाई की जाती है। सब स्टेशन में लगे एक 10 एमवीए के ट्रांसफाॅर्मर से नगर और रेलवे को बिजली दी जाती है। दूसरे 10 एमवीए के ट्रांसफाॅर्मर से देहात, बैकुंठपुर व बलुआ अफगान फीडर को बिजली आपूर्ति की जाती है। जबकि एक पांच एमवीए के ट्रांसफाॅर्मर से घांटी बाजार फीडर को बिजली दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही 10 एमवीए के ट्रांसफाॅर्मर से देहात, बैकुंठपुर व बलुआ अफगान को बिजली आपूर्ति होने से ओवरलोड की समस्या हो रही है। ऐसे में जिम्मेदार दो-दो घंटे एक फीडर की बिजली काट आपूर्ति कर रहे हैं।
इससे बड़ी मुश्किल से तीनों फीडर से जुड़े डेढ़ सौ गांव के लोगों को छह घंटे बिजली मिलने से परेशानी बढ़ गई है। समस्या को देखते हुए विभाग ने सब स्टेशन पर एक और पांच एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाने की मांग की थी। दावा है कि ट्रांसफाॅर्मर आ गया है अब देवरिया स्टोर से जरूरी सामान मिलने के बाद नए ट्रांसफाॅर्मर से किसी एक फीडर की बिजली सप्लाई की जानी है। इससे ओवरलोड की समस्या दूर होने और आपूर्ति सुचारू रूप से मिलने की बात कही जा रही है।

अवर अभियंता प्रमोद कुमार ने बताया कि सबस्टेशन में नया पांच एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगना है। बहुत जल्द ट्रांसफाॅर्मर लगाकर तीनों फीडरों की बिजली की समस्या दूर कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed