{"_id":"68-97677","slug":"Deoria-97677-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा के पर्यवेक्षक ने की गद्दाराें की पड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के पर्यवेक्षक ने की गद्दाराें की पड़ताल
Deoria
Updated Wed, 29 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। समाजवादी पार्टी में वफादारों और गद्दारों की पड़ताल को पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री और पार्टी के पर्यवेक्षक श्रीप्रकाश उर्फ लल्लन राय मंगलवार को रुद्रपुर पहुंचे। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को पांच मिनट में संबोधित करने के बाद सीधे उनसे गोपनीय सुझाव और शिकायत आमंत्रित किया।
इस दौरान जायसवाल मैरेज हाउस पर सपा में टिकट की दावेदार अपने समर्थकों के साथ दिन भर जमे रहे। लोकसभा चुनाव में सपा की करारी हार की समीक्षा और पार्टी में भितरघात करने वालों को बेनकाब करने के उद्देश्य से आम कार्यकर्ताओं की राय को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पर्यवेक्षक लल्लन राय ने कहा कि सपा अपने कार्यकर्ताओं के दम पर प्रदेश में सरकार बना चुकी है। पार्टी में भितरघात करने वालों को चिह्नित किया जाएगा। वहीं पार्टी के वफादार सिपाहियों को इनाम भी मिलेगा। कार्यकर्ताओं ने अपने सुझाव और शिकायत सादे पेपर पर लिखकर पर्यवेक्षक के पास जमा कर दिया। पूर्व मंत्री ने संगठन को मजबूत बनाने को आपसी गुटबाजी छोड़कर पार्टी के नीतियों और जनोपयोगी योजनाओं के प्रचार पर जोर दिया। इस दौरान सपा के पूर्व विधायक मुक्तिनाथ यादव, अनुग्रह नारायण सिंह, ब्लॉक प्रमुख भरत यादव, जिलाध्यक्ष रामइकबाल यादव, गेंदालाल यादव, प्रदीप यादव, अरविंद यादव, ब्रजमोहन यादव, सीताराम यादव, रामकेवल यादव, चंद्रिका निषाद, अनिरुद्ध सिंह, सुभाष चंद मद्धेशिया, हरेंद्र सिंह त्यागी सहित तमाम नेता दिन भर जमे रहे।
संगठन का हाल जानने आए पूर्व मंत्री
कंचनपुर (देवरिया)। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यमंत्री श्रीप्रकाश उर्फ लल्लन राय मंगलवार को जिले में पार्टी का हाल जानने आए। पथरदेवा विधानसभा के तरकुलवा में उन्हाेंने कार्यकर्ताओं और नेताओं से शिकायतों से संबंधित आवेदन पत्र लिया। पार्टी की गुटबाजी के बारे में उन्होंने जानकारी ली। सूत्रों की मानें तो पूर्व मंत्री को आवेदन देने वालों में अधिकांश ने जिले के संगठन को बदलने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
तरकुलवा कस्बा के नरेंद्र विमल इंटर कॉलेज में पहुंचे श्रीप्रकाश ने कहा कि सपा बड़ी पार्टी है। कार्यकर्ताओं में मतभेद हो सकता है, लेकिन सभी सपा के सच्चे सिपाही हैं। आपसी मतभेद को भुला सभी कार्यकर्ता मिलकर मिशन 2017 को फतह करने का कार्य करेंगे। कार्यकर्ताओं को सहेजा जा रहा है। कार्यकर्ताओं का किसी भी सूरत में उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। जनता का उत्पीड़न हुआ तो अधिकारी जिले में नहीं रहने पाएंगे। पार्टी सांप्रदायिकता विरोधी लड़ाई को आगे बढ़ाती रहेगी। किस प्रकार की शिकायत उन्हें प्राप्त हुई के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह पार्टी के अंदर का मामला है। इसे नेतृत्व को दिया जाएगा। इस दौरान पूर्व सांसद बालेश्वर यादव, जिलाध्यक्ष रामइकबाल यादव, गेंनालाल यादव, राप्रकाश यादव, परवेज आलम, सुभाष पाठक, ब्यास यादव, रविशंकर सिंह, पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, धर्मवीर गुप्त, कमलेश पांडेय, मंजूर हसन, कमला यादव, रामबहादुर कुशवाहा आदि प्रमुख रहे।
112 लोगों ने दिया शिकायती पत्र
पूर्व राज्यमंत्री श्रीप्रकाश उर्फ लल्लन राय को 112 लोगों ने शिकायती पत्र दिया। सूत्रों की मानें तो इसमें से अधिकांश शिकायती पत्र जिला संगठन को बदलने की मांग कर रहा है। पूर्व मंत्री को शिकायती पत्र देने वालों में वसीउल्लाह सिद्दीकी, कैलाश पति सिंह, धनई राय, उमेश यादव, शिवशंकर यादव, राकेश, संजय मल्ल, विनोद जायसवाल आदि प्रमुख रहे।