फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सड़क हादसे में पांच लोग घायल

सड़क हादसे में पांच लोग घायल

Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
Deoria
Deoria Updated Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
देवरिया/गौरीबाजार। दो जगहों पर हुए सड़क हादसे में पांच लोग घायल हो गए। एक युवक की हालत गंभीर होने के कारण मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। हादसा गौरीबाजार और कोतवाली क्षेत्र में हुआ।
विज्ञापन

कोतवाली, रघवापुर निवासी अमरजीत बाइक लेकर बच्चे दिनेश (14) और प्रतिमा (15) के साथ किसी रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। गांव के समीप पहुंचे थे। इसी दौरान कसया की तरफ जा रही जीप ने पीछे से टक्कर मार दी। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। हादसा दोपहर को हुआ। कोतवाली पुलिस ने जीप को कब्जे में ले लिया। वहीं गौरीबाजार, इंदूपुर चौराहे पर कार और बाइक की टक्कर होने से दो युवक गंभीर हो गए। क्षेत्र के असनहर गांव निवासी जनार्दन निषाद (18) और मनोज बाइक से इंदूपुर चौराहे की तरफ गए थे। इसी दौरान कार और बाइक की टक्कर हो गए। दोनों घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल जनार्दन को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। मनोज का उपचार पीएचसी गौरीबाजार पर चल रहा है।
विज्ञापन

पत्नी ने पति पर दर्ज कराया केस
गौरीबाजार। ज्वलनशील पदार्थ फेंकने के मामले में गौरीबाजार पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। क्षेत्र के पथरहट गांव निवासी नीरज देवी ने पुलिस को सूचना दी कि पति नरेन्द्र प्रसाद से विवाद के बाद वह बच्चे के साथ मायके चरियाव गांव में रह रही थी। आरोप है कि चार दिन पहले ससुराल पहुंचे नरेन्द्र प्रसाद ने पत्नी नीरज देवी पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। इससे वह जल गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed