{"_id":"68-97490","slug":"Deoria-97490-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान समेत पांच पर गैंगेस्टर एक्ट लगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान समेत पांच पर गैंगेस्टर एक्ट लगा
Deoria
Updated Sun, 26 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बनकटा। सीेओ को धकेलकर दरोगा को अगवा करने काप्रयास करने वाले रुस्तम बहियारी के प्रधान और उसके पांच साथियों पर पुलिस ने शनिवार को गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की है।
रुस्तम बहिया गांव के प्रधान तारबाबू यादव बनकटा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। इसपर हत्या, लूट, रंगदारी मांगने समेत 12 से अधिक मुकदमे विभिन्न थानों में पंजीकृत हैं। 26 सितंबर की रात सलेमपुर नगर के ओवरब्रिज पर अपने को आरटीओ बताकर ट्रक वालों से वसूली करते समय पकड़े जाने पर तारबाबू यादव, राजेश यादव और उसके साथियों ने सीओ को धकेलकर दरोगा सुबाष यादव को अगवा करने का प्रयास किया था। इस घटना के बाद तारबाबू काफी चर्चा में आ गया। बनकटा पुलिस ने तारबाबू यादव, रुस्तम बहिया के खड़वा टोला के हृदयानंद, अमरजीत और भाटपाररानी थाना क्षेत्र के धर्मेेन्द्र और भाटपाररानी नगर के रामपुर लिटिहा निवासी राजेश यादव पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। तारबाबू और राजेश यादव दरोगा को अगवा करने के प्रयास में इन दिनों जेल में बंद हैं। इस बाबत इंस्पेक्टर मृत्युंजय पाठक ने बताया कि चारों लोगों के खिलाफ कई थानों में केस दर्ज है। इस आधार पर इन लोगों पर गैगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है।
कोर्ट के आदेश पर तीन पर हत्या का केस दर्ज
भाटपाररानी। नगर की एक महिला की पांच माह पूर्व महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। तहरीर मिलने के बाद भी पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की थी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीन लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया। पुलिस ने शनिवार को मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नगर के सोहनपार वार्ड निवासी 70 वर्षीय सुराती देवी की मौत पांच माह पूर्व मई में हो गई। पट्टीदार विवेक पांडेय ने पुलिस को तहरीर देकर जमीन की लालच में पट्टीदारों पर हत्या करने का आरोप लगाया। हरकत में आई पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सिर में चोट लगने से महिला की मौत होने की पुष्टि हुई थी। लेकिन पुलिस इस मामले में कार्रवाई के बजाए टाल-मटोल करने लगी। पीड़ित विवेक पांडेय ने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुुलिस रामदयाल पांडेय, मन्नु पांडेय और अमरावती देवी हत्या का केस दर्ज कर लिया है। इस बाबत इंस्पेक्टर लल्लन सिंह ने बताया कि इस मामले में मन्नू पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।