{"_id":"68-97345","slug":"Deoria-97345-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर बाजार में रही रौनक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर बाजार में रही रौनक
Deoria
Updated Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। धनतेरस के त्योहार पर बाजारों में रौनक रही। इस दिन को शुभ मानकर हर परिवार के लोगों ने नए सामान की खरीदारी की। बर्तन, सोने-चांदी की दुकानों पर काफी भीड़ देखने को मिली। वहीं दीपावली के लिए लोगों ने दीए और अन्य जरूरी सामान की खरीदारी की।
सनातन धर्म में धनतेरस के त्योहार पर की जाने वाली खरीदारी को शुभ माना गया है। धनतेरय भगवान धनवंतरि का जन्म दिवस है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन की खरीदारी से घर में सुख, समृद्धि और संपन्नता आती है। मंगलवार को इस त्योहार पर बाजारों में रौनक रही। बर्तन, सोने-चांदी की दुकानों पर इस त्योहार को लेकर विशेष तैयारियां थीं। सड़क पर दुकानें सजाई गईं थी। सुबह से खरीदारों की भीड़ जुटने लगी थी। दोपहर बाद बाजारों में काफी भीड़ देखने को मिली। सोने-चांदी की दुकानों पर भी खूब भीड़ रही। लोगों ने अपने सामर्थ्य के अनुसार सामान खरीदा। दीपावली के सामानों की भी लोगों ने खरीदारी की। पटाखा और मिठाई की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ उमड़ी थी। गौरीबाजार, बैतालपुर, रामपुर कारखाना, देसही देवरिया, तरकुलवा, पथरदेवा और बघौचघाट क्षेत्र में भी धनतेरस पर बाजारों में भीड़ रही।
चांदी के सिक्कों का बाजार गर्म
बरहज। मंगलवार को कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी, धनतेरस के दिन नगर के बर्तन, आभूषण, इलेक्ट्रानिक उपकरणों की दुकानों पर खरीदारी की धूम रही। गांवों से लोग बाजार आए और परंपरा के अनुसार नए बर्तन, आभूषणों की खरीदारी की। चांदी के सिक्के का बाजार भी गर्म रहा। दीपावली के दिन लक्ष्मी, गणेश पूजन के लिए उनकी मूर्तियों को भी लोगों ने क्रय किया। नगर के मेनरोड, रूद्रपुर रोड स्थित दुकानों पर खरीदारों की भारी भीड़ रही। मिडिल स्कूल के प्रांगण में लगी दुकानों पर लोगों ने पटाखों की जमकर खरीदारी की। दुकानों, प्रतिष्ठानों में आयुर्वेद के जनक भगवान धनवंतरि की पूजा की गई।
विज्ञापन
लाइसेंस बांटने में नियमों की अनदेखी
रुद्रपुर। दीपावली पर पटाखा की दुकान का लाइसेंस बांटने में मानक की जमकर अनदेखी की गई है। आबादी क्षेत्र में दुकान लगाने के मनाही के बावजूद नगर के हर चौराहों पर पटाखों की दुकानें सज गई हैं। मंगलवार को नगर के सबसे घनी आबादी वाले जमुनी चौराहा, बसस्टेशन चौराहा, खजुहा और मेन मार्केट में पटाखे बेचे जा रहे थे। पटाखों से होने वाली दुर्घटनाओं के मद्देनजर शासन ने पटाखे की दुकान लगाने के लिए स्थान निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं। दुकान खुले स्थान, खेल के मैदान आदि जगहों पर लगाने के निर्देश थे। रुद्रपुर में पटाखा की दुकान लगाने को प्रशासन ने तीन स्थानों का चयन किया है। लाइसेंस भी इन्हीं तीन स्थानों रामजी सहाय पीजी कॉलेज के मैदान, डीएन इंटर कॉलेज का प्रांगण और बस स्टेशन प्रांगण में दुकान लगाने दिया जा रहा है।