{"_id":"68-97162","slug":"Deoria-97162-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे को मुखाग्नि देते ही रो पडे़ राधेश्याम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे को मुखाग्नि देते ही रो पडे़ राधेश्याम
Deoria
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। सरयू घाट पर इकलौते बेटे को मुखाग्नि देते समय पिता चिल्ला-चिल्ला कर रोने लगा। यह देखकर घाट पर मौजूद लोगों की आंखें भर आईं। घर में ताला जड़कर आरोपी का पूरा कुनबा फरार है। गांव में तनाव को देखते हुए दूसरे दिन भी पुलिस तैनात रही। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ताबड़तोड़ छापामारी कर रही है।
बिहार प्रांत के गुठनी क्षेत्र के खरीका टोला गांव निवासी मुकेश (28) पुत्र राधेश्याम मिश्र की गांव के संतोष यादव ने शुक्रवार को भाला मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद आरोपी का कुनबा घर में ताला जड़कर फरार हो गया है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस कैंप कर रही है। 36 घंटे बाद मुंबई से पहुंचे मुकेश के पिता राधेश्याम ने ग्यासपुर घाट पर अपने इकलौते बेटे का अंतिम संस्कार शनिवार की देर शाम किया। बेटे को मुखाग्नि देते समय राधेश्याम चिल्ला-चिल्ला कर घाट रोने लगे। यह देखकर गांववालों की भी आंखें नम हो गईं। इस बाबत गुठनी थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।