{"_id":"68-97154","slug":"Deoria-97154-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"असवनपार नगवा पक्का पुल का काम रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असवनपार नगवा पक्का पुल का काम रुका
Deoria
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। देवरिया और गोरखपुर जनपद को जोड़ने वाले असवनपार नगवा पक्का पुल का काम छह माह से रुका है। राप्ती नदी पर निर्माणाधीन पुल को पूरा करने के लिए करीब चार करोड़ रुपये की पुनरीक्षित आगणन की फाइल शासन में लटकी है। दो साल से पक्के पुल के निर्माण का सपना देख रहे गोरखपुर और देवरिया जनपद के दर्जनों गांव के लोगों को जान जोखिम मे डाल कर नाव से नदी पार करना पड़ रहा है।
असवनपार नगवा घाट पर वर्ष 2011 में 10 करोड़ रुपये की लागत से पक्का पुल निर्माण शुरू हुआ। कार्यदायी संस्था सेतु निगम ने पुल की आधारशिला रखे जाने के दौरान एक वर्ष मे ंपुल तैयार कर देने को कहा। लेकिन निर्माण कार्य में सेतु निगम ने काफी देर लगा दी। छह माह के कार्य को पूरा करने में दो साल लग गए। समय सीमा बढ़ने के कारण निर्धारित धनराशि में पुल का कार्य पूरा नहीं हो पाया। अब पुल निर्माण पूरा करने को करीब चार करोड़ रुपयें की और जरूरत है। सेतु निगम पुल का बाकी कार्य शुरू करने को रिवाइज इस्टीमेट भेज चुका है। अतिरिक्त धनराशि के लिए शासन में भेजा गया अतिरिक्त अगणन छह माह से लटक रहा है। पुल निर्माण में देरी को लेकर दोनों जनपदों के तटवर्ती गांवों के लोगों में गुस्सा है। नगवा के आरटीआई कार्यकर्ता ऋषिकेश दुबे नेे कहा ने कार्यदायी संस्था की लापरवाही से पुल का निर्माण अधर में है। एक माह में निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो गांववालों के साथ आंदोलन किया जाएगा। भाजपा नेता शशिप्रकाश राव, रमापति शुक्ला आदि ने शासन प्रशासन से पुल निर्माण को अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत कराने की मांग की।
जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य: जेई
असवनपार नगवा पक्का पुल का निर्माण कार्य छह माह से रुकने की बाबत सेतु निगम के अवर अभियंता सुरेश चौहान ने कहा कि पुनरीक्षित अगणन बनाकर शासन को भेजा गया है। अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत होते ही काम शुरू हो जाएगा।