फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   भाजपा नेता संजीव तीन दिन से लापता

भाजपा नेता संजीव तीन दिन से लापता

Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
Deoria
Deoria Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। भाजपा नेता संजीव कुमार गुप्त तीन दिन से लापता है। उनका मोबाइल फोन बंद है। उनके परिवार केे लोगों ने अनहोनी की आशंका जताई है। उन्होंने शुक्रवार को उनके गायब होने की सूचना कोतवाली में दर्ज कराई।
विज्ञापन

टेढा स्थान वार्ड के निवासी संजीव कुमार गुप्त भाजपा के नगर मंडल के अध्यक्ष है। वह 14 अक्टूबर को देवरिया जाने के लिए घर से अपने भाई के साथ बस स्टेशन गए। उनका भाई उन्हें बस स्टेशन छोड़ कर घर वापस लौट गया। अध्यक्ष के पिता अशोक गुप्ता ने बताया कि देवरिया में नगर पंचायत का टेंडर पड़ रहा था। उसने देवरिया मे टेंडर डालने जाने की बात बताकर बारिश में घर से निकला। लेकिन देवरिया नहीं पहुंचा। देर रात तक घर वापस नहीं आने पर परिवार के लोगों ने उसे ढूंढना शुरू किया। लेकिन पता नहीं चला। परिवार वाले तीन दिन से हर रिश्तेदारी में पता लगा रहे है। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल रहा। परिवार वालों के अनुसार 14 तारिख की दोपहर 12 बजे से उसका मोबाइल बंद है। अध्यक्ष के पिता और भाई ने कोतवाली में उसके गायब होने की तहरीर देकर अनहोनी की आशंका जताई। इस मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed