{"_id":"68-96849","slug":"Deoria-96849-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करों से बरामद गाय, बछड़ों का पता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्करों से बरामद गाय, बछड़ों का पता नहीं
Deoria
Updated Mon, 13 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बरहज। 24 सितंबर की भोर में पुलिस ने कपरवार तिराहे पर एक ट्रक में लदी गायों और पिकअप में बछड़ों को पकड़ा था। पशु तस्करोें और वाहन मालिक पर केस दर्ज करने के बाद पुलिस पशुओं को मोहांव गांव के एक व्यक्ति के सुपुर्द कर दिया था। बाद में ये सभी पशु कहां गए, किसी को पता नहीं। पुलिस की मानें तो जिसके हवाले किया गया था उनके पास हैं। लोगों की मानें तो पुलिस ने सभी पशुओं को वाहनों से कहीं भेजवा दिया है।
कपरवार तिराहे पर बरामद 20 गायों और आठ बछड़ों की बरामदी जिस दिन हुई थी उसी दिन खूब तमाशा हुआ था । पुलिस ने पकड़ने के बाद यहां कार्रवाई करने की बजाय रुद्रपुर भेज दिया था। बाद में वहां से वापस लाने के बाद गाय, बछड़े और वाहनों को मोहांव गांव के एक व्यक्ति की सुपुर्दगी में दिया था। वाहन मालिक, चालक पर पशु क्रूरता अधिनियम और गोवध अधिनियम में मामला दर्ज किया था। इसके बाद पशुओं को जिस व्यक्ति के यहां सुपुर्दगी में दी थी उसके यहां से वाहनों में लोड करा कहीं और भेजवा दिया गया है। हियुवा के नगर अध्यक्ष जितेंद्र कुमार भारत ने कहा कि पुलिस ने बरामद पशुओं को ठिकाने लगवा दिया है। जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो हियुवा आंदोलन करेगी। एसआई बीबी सिंह का कहना है कि बरामद पशु जिसे सुपुर्द किया गया था उसी के यहां हैं।