{"_id":"68-79484","slug":"Deoria-79484-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मस्थल निर्माण को लेकर दो समुदायों के बीच पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मस्थल निर्माण को लेकर दो समुदायों के बीच पथराव
Deoria
Updated Sat, 04 Jan 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाटपाररानी। पकड़ी बाबू गांव में शुक्रवार को धर्मस्थल में छज्जा निर्माण को लेकर दो समुदाय आमने-सामने हो गए। इस दौरान दोनों ओर से पत्थर और तलवारें चली। विवाद में दोनों पक्ष के कई लोग जख्मी हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। गांव में तनाव को देखते हुए प्रशासन ने निर्माण कार्य बंद करा पुलिस तैनात कर दिया है। थानाक्षेत्र के पकड़ी बाबू में धर्मस्थल निर्माण को लेकर दो समुदाय के बीच वर्षों से विवाद चला आ रहा है। मामला बढ़ता देख प्रशासन धर्मस्थल निर्माण पर रोक लगा दिया था। इसको लेकर मामला न्यायालय में भी लंबित है।
शुक्रवार को आनन-फानन में धर्मस्थल में छज्जा लगवाया जा रहा था। इसकी जानकारी जब दूसरे समुदाय के लोगों को हुई तो लोग विरोध करने लगे। निर्माण कार्य रोकने से दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। दोनों तरफ से पत्थर और तलवारें भी चली। इसमें एक पक्ष के प्रवीण शाही, सूरज शाही, मनीष, चुन्नू, चंचल और दूसरे पक्ष से यूनुस आदि घायल हो गए।
विज्ञापन
गंभीर हालत में प्राथमिक इलाज के बाद सूरज और प्रवीण को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने चंचल, चुन्नू और यूनुस को हिरासत में ले ली। सुरक्षा के तौर पर गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। सीओ सुनील सिंह गांव पहुंचकर घटना की जानकारी लिए। दोनों पक्ष के करीब 12 लोगों पर शांति भंग की कार्रवाई की गई है।