{"_id":"68-79479","slug":"Deoria-79479-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को जलाकर मारने का प्रयास, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता को जलाकर मारने का प्रयास, आरोपी फरार
Deoria
Updated Sat, 04 Jan 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया/कंचनपुर। दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर मारने के मामले में पुलिस ने पति समेत तीन पर केस दर्ज कर लिया है। लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने उनके ऊपर खिलाफ हत्या, दहेज उत्पीड़न सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया है।
बहराइच जिले के खैरीगढ़ क्षेत्र के नगहा निवासी कादिर अहमद ने अपनी बेटी की शादी तरकुलवा थानाक्षेत्र के वृदावन निवासी आफताब आलम से की थी। मायके वालों को आरोप है कि निकाह के कुछ वर्ष बीतने के बाद ससुराल के लोग विवाहिता को दहेज के लिए परेशान करने लगे। कई बार पंचायत होने के बाद ससुराल वाले नहीं माने। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर परिवार के लोगों ने 24 दिसंबर को विवाहिता को बंद कमरे में जलाकर मारने का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। गुरुवार को कादिर अहमद की तहरीर पर पुलिस ने पति आफताब, नूर आलम और सद्दाम हुसैन के खिलाफ हत्या के प्रयास, दहेज उत्पीड़न के साथ डीपी एक्ट में केस दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।