{"_id":"68-79390","slug":"Deoria-79390-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरे काम का भुगतान करा लिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरे काम का भुगतान करा लिया
Deoria
Updated Thu, 02 Jan 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। जूनियर हाईस्कूल और इसी परिसर में बने अधूरे अतिरिक्त कक्ष का भवन प्रभारी ने भुगतान करा लिया है। मामला सदर ब्लॉक के पड़री मल्ल गांव का है। ग्राम प्रधान ने बुधवार को बीएसए और सीडीओ से की है।
बीएसए और सीडीओ को दिए शिकायती पत्र में ग्राम प्रधान अब्दुल रहीम अंसारी ने लिखा है कि गांव में जूनियर हाईस्कूल का निर्माण कराया गया है। इसी परिसर में दो वर्ष पूर्व अतिरिक्त कक्ष का निर्माण भी कराया गया। इन दोनों कार्यों को भवन प्रभारी जितेंद्र यादव ने कराया है। भवन प्रभारी ने दोनों कार्यों को पूरा नहीं कराया। इसके बाद भी विभागीय जिम्मेदारों की मिलीभगत से भुगतान करा लिया गया है। कार्य अधूरा होने से यहां पढ़ने वाले बच्चों को काफी दिक्कत हो रही है। कहने पर भवन प्रभारी कहते हैं कि जितना काम करना था, उतना करा दिया गया है। ग्राम प्रधान ने बीएसए और सीडीओ से कार्य पूरा कराने और दोषी भवन प्रभारी पर कार्रवाई की मांग की है। बीएसए ने मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।