{"_id":"68-78551","slug":"Deoria-78551-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरी रात ठिठुरने के बाद मिला गैस सिलेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरी रात ठिठुरने के बाद मिला गैस सिलेंडर
Deoria
Updated Fri, 20 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। सर्दी का मौसम आते ही रसोई गैस की किल्लत शुरू हो गई है। पुलिस की मौजूदगी में पिकेट प्वाइंट पर गुरुवार को धक्कामुक्की के बीच गैस सिलेंडर का वितरण हुआ। गैस की कालाबाजारी करने पर लोगों ने हंगामा भी मचाया। रसोई गैस का बुकिंग नहीं होने से उपभोक्ताओं को पूरी रात ठंड में ठिठुरना पड़ रहा है।
सुमित्रा भारत गैस एजेंसी मझौलीराज की तरफ से कोतवाली गेट के सामने पिकेट प्वाइंट बनाया गया है। एजेंसी के तरफ से रसोई गैस की बुकिंग नहीं की जाती है। इसके चलते लोगों को पिकेट प्वाइंट पर इंतजार करना पड़ता है। गुरुवार को पिकेट प्वाइंट पर रसोई गैस आने की सूचना पर लोग बुधवार की रात करीब नौ बजे से ही कतार में लग गए। आसमान तले रात गुजारने के बाद सुबह करीब आठ बजे गैस सिलेंडर बांटना शुरू किए। वितरण के दौरान एजेंसी कर्मचारी ट्रक से एक कालाबाजारी करने वालों को सिलेंडर देने लगे। इसको लेकर कतार में खड़े लोगों ने हंगामा मचाना शुरू का दिया। मामला बढ़ता देख गैस वितरण बंद कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस कालाबाजारी करने वाले युवक की पिटाई करते हुए लाकअप में लाकर बंद कर दिया। पुलिस की मौजूदगी में धक्कामुक्की के बीच रसोई गैस का वितरण हुआ। इस बाबत इंस्पेक्टर ने बताया कि कालाबाजारी करने पर लोग हंगामा किए थे। बाद में सिपाहियों को भेजकर रसोई गैस का वितरण कराया गया।