{"_id":"68-78550","slug":"Deoria-78550-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी नलकूप लगाने पर ट्रांसफार्मर मुफ्त मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी नलकूप लगाने पर ट्रांसफार्मर मुफ्त मिलेगा
Deoria
Updated Fri, 20 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। बिजली विभाग निजी नलकूप लगाने के लिए 25 केवीए का ट्रांसफार्मर मुफ्त देगा। यही नहीं 300 मीटर तक 11 हजार वोल्ट की लाइन पहुंचवाने का भी खर्च खुद विभाग ही उठाएगा। जिले में सामान्य वर्ग के सात और अल्पसंख्यकों के लिए 26 किसानों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम ने वर्ष 2013-14 में निजी नलकूप लगाने के लिए गोरखपुर मंडल में सामान्य वर्ग के 13 और अल्पसंख्यक वर्ग के लिए 131 का लक्ष्य रखा है। जिले में यह लक्ष्य क्रमश: सात और 26 लोगों का है। विद्युत वितरण खंड देवरिया के अधिशासी अभियंता एके सिंह ने बताया कि इस योजना में चयनित लोगों को विभाग निजी नलकूप लगाने वालों को 25 केवीए का मुफ्त ट्रांसफार्मर देगा। यदि 300 मीटर तक 11 हजार वोल्ट के तार दौड़ाने पड़े तो वह भी विभाग के जिम्मे ही होगा। इसका खर्च 1.80 लाख रुपये के करीब आएगा। यदि 300 मीटर से अधिक दूरी में आने वाला खर्च नलकूप संचालक को उठाना पड़ेगा। संचालक को 10725 रुपये खर्च करने पर कनेक्शन मिलेगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए सर्वे का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन