{"_id":"68-77284","slug":"Deoria-77284-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में वृद्ध की मौत
Deoria
Updated Sun, 01 Dec 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीबाजार। देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर भटौली बुजुर्ग पौधशाला के समीप देवरिया की ओर से जा रहे अनुबंधित बस ने बछड़े को बचाने के चक्कर में साइकिल सवार को टक्कर मार दिया। गंभीर रुप से घायल 65 वर्षीय साइकिल सवार की कुछ देर बाद मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर बस को कब्जे में ले लिया है। गौरीबाजार थानाक्षेत्र के कालाबन गांव निवासी राजेश्वर पासवान शुक्रवार को चौरीचौरा में अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने गया था। शनिवार की दोपहर बाद तीन बजे वह घर लौट रहा था। अभी वह भटौली बुजुर्ग पौधशाला के पास पहुंचा था कि देवरिया से सवारी भरकर जा रही अनुबंधित बस ने उसे टक्कर मार दिया। इससे राजेश्वर गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया। गौरीबाजार पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन