{"_id":"68-77214","slug":"Deoria-77214-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामानुजम के मैजिक वर्ग की आठ विधियाें को खोजने का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामानुजम के मैजिक वर्ग की आठ विधियाें को खोजने का दावा
Deoria
Updated Sat, 30 Nov 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। गणित से उनका बेहद लगाव है। रामानुजम से इस कदर प्रभावित हुए कि उनके गणितीय सूत्राें की विधियों को खोजने में लग गए। उन्होेंने मैजिक वर्ग की आठ विधियाें के खोजने का दावा किया है। इसमें पहाड़ा को बहुत कम समय में अनंत तक हासिल किया जा सकता है।
गोपालगंज के कैथवलिया गांव के मूल निवासी अनूप कुमार सिंह शहर में एक वर्ष से रहते हैं। वर्ष 2012 में गोपालगंज में गणित पर सेमीनार आयोजित हुआ था। इसमें अनूप की प्रतिभा को देखकर जिला विज्ञान क्लब के संयोजक अनिल त्रिपाठी देवरिया लेकर आ गए। उन्होंने बताया कि रामानुजम ने चार हजार सूत्रों की खोज की। प्रथम सूत्र मैजिक (माया) वर्ग से था। इसे उन्होंने आठ तरीकों को खोजा है। रामानुजम के अधिकांश सूत्रों पर विश्व के गणितज्ञ अनुसंधान कर रहे हैं। उनका कहना है कि उनकी विधियों से अल्प समय से अरबों खरबों की संख्याओं को बताया और योगफल बताया जा सकता है।
उनके खोजे गए विधियों में जोड़ की ऐसी विधियां हैं, जिसमें हासिल नहीं लेनी पड़ेगी। गुणा की ऐसी विधियां खोजी, जिसमें अरबों खरबों का गुणा आसानी से किया जा सकता है। अपने गणितीय विधियों को अंकों का जादुई खेल नामक पुस्तक में दिया है, जिसका लोकार्पण जल्द होने वाला है। वह कहते हैं कि गणितीय विधियों की खोज में 20 से 22 घंटे तक लगे रहते हैं।