फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   युवा कांग्रेस का सदस्य होना भी महंगा

युवा कांग्रेस का सदस्य होना भी महंगा

Sat, 30 Nov 2013 05:41 AM IST
Deoria
Deoria Updated Sat, 30 Nov 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। 25 वर्षों से यूपी की सत्ता से बाहर कांग्रेस (ई) के फ्रंटल संगठन युवा कांग्रेस का सदस्य होना भी अन्य दलों से महंगा है। भाजपा और सपा के युवा संगठनों का सदस्य होने के लिए युवाओं को इससे कम रकम अदा करनी पड़ती है। यूपी में आलाकमान संगठन के कमजोर होने की बात को स्वीकारता है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए युवा कांग्रेस ने सदस्यता अभियान शुरू किया है, जो पूर्वांचल में 18 नवंबर से 15 दिसंबर तक चलेगा। युवाओं को सदस्य बनने के लिए पार्टी ने खुली प्रक्रिया अपनाई है। इसमें 18 से 34 वर्ष तक के कोई भी युवा ऑनलाइन और मैनुअल सदस्य हो सकते हैं। गौरतलब है कि देश के सबसे बड़े राजनीतिक दल के युवा विंग का सदस्य होना भी अन्य दलों की अपेक्षा महंगा है। युवा कांग्रेस के सदस्य होने के लिए 15 रुपये खर्च करना होगा और इसकी वैधता दो वर्ष तक रखी गई है। हालांकि भाजपा के युवा मोर्चा का पांच रुपया और समाजवादी पाटी के युवजन सभा का 10 रुपये में साधारण सदस्य हो सकते हैं। इन दोनों दलों की सदस्यता की वैधता तीन वर्ष तक निर्धारित है। वहीं बसपा मेें युवा संगठन का कोई अस्तित्व नहीं है।
विज्ञापन

हमारे यहां जो सदस्यता है, वह बिल्कुल पारदर्शी है। आपराधिक या आरोपित सदस्य नहीं बन सकता है। अच्छे चरित्र के लोग ही सदस्य बनते हैं। जांच में गलत पाए जाने पर 20 प्रतिशत सदस्यता निरस्त हो जाती है। स्क्रूटनी के बाद सदस्यों की सूची इंटरनेट पर उपलब्ध रहती है। 15 रुपये शुल्क उचित है। पहचान पत्र अन्य दलाें से अच्छा और प्लास्टिक कोटेड पहचान पत्र मिलता है।
विज्ञापन

अखिलेश प्रताप सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता और विधायक
युवा कांग्रेस विश्व में सबसे बड़ा संगठन है। यहां जनता के बीच से नेता का चुनाव होता है। एससी/ एसटी और महिलाओं को मुख्य धारा में लाने को विशेष रियायत दी गई है। मुसलमानों के लिए कोई रियायत नहीं है। राष्ट्रीय नेतृत्व इस मामले को तय करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसिफ अली खान, प्रदेश चुनाव अधिकारी, युवा कांग्रेस पूर्वी जोन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed