{"_id":"68-74209","slug":"Deoria-74209-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गा पंडाल से चोरी हुए जेवर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गा पंडाल से चोरी हुए जेवर बरामद
Deoria
Updated Sun, 13 Oct 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। पुन्नी साहू चौराहा स्थित दुर्गा पंडाल से शुक्रवार की रात चोरों ने देवी को पहनाए गए सोने के जेवर गायब कर दिए। शनिवार को दिन भर खोजबीन के बाद दो चोराें के पास से जेवर बरामद कर लिए गए। पुलिस चोराें से पूछताछ कर रही है। नगर के पुन्नी साहू चौराहे पर ब्रम्हचारिणी समिति की ओर से मां दुर्गा का प्रतिमा स्थापित किया गया है। भक्ताें ने मां दुर्गा को सोने के आभूषणाें को पहनाया है। शुक्रवार की रात समिति के सदस्याें के सो जाने के बाद चोराें ने प्रतिमा से जेवर उतार लिए। सुबह जब भक्ताें ने पूजा अर्चन के दौरान जेवर को गायब देखा तो दंग रह गए। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, पर सफलता हाथ नहीं लगी। इसी दौरान दो युवक आभूषण देवरिया बेचने के फिराक में जा रहे थे। इस बात की सूचना समिति के सदस्याें को लग गई। उन्होंने बैरिया घाट चौराहे के समीप चोराें को पकड़ कर धुनाई शुरू कर दी। चोराें ने जेवर को सड़क के किनारे झाड़ियाें में फेंक दिया। करीब दो घंटे खोजने के बाद जेवर बरामद हुए। कोतवाली प्रभारी विक्रम सिंह ने कहा कि चोरी हुए जेवर बरामद कर लिए गए है। पुलिस चोराें के पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन