{"_id":"68-70172","slug":"Deoria-70172-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार चंदन पुलिस की पकड़ से दूर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरार चंदन पुलिस की पकड़ से दूर
Deoria
Updated Thu, 15 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। पेशी से लौटते समय बैतालपुर में सिपाही को धक्का देकर भागने वाला कुख्यात अपराधी चंदन पुलिस की पकड़ से दूर है। सर्विलांस पर भी उसका लोकेशन नहीं मिल पा रहा है। पुलिस को उम्मीद है कि उसने पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में शरण ले ली होगी।
गोरखपुर के कुशहरा गांव का रहने वाले चंदन पर हत्या और लूट के कई मामले दर्ज हैं। वह गोरखपुर मंडलीय कारागार में बंद था। कुछ कारणों से देवरिया जिला जेल में स्थानांतरित कर दिया गया। सोमवार को वह संतकबीरनगर जिले में पेशी पर गया हुआ था। तीन सिपाही उसकी सुरक्षा में लगाए गए थे। गोरखपुर-छपरा पैसेंजर से तीनों सिपाही उसे लेकर देवरिया आ रहे थे।