{"_id":"68-68887","slug":"Deoria-68887-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेतृत्व के खिलाफ सड़क पर उतरे समाजवादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेतृत्व के खिलाफ सड़क पर उतरे समाजवादी
Deoria
Updated Thu, 25 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। जब चमन को खून की जरूरत पड़ी तो सींचा हमने, जब बहार आई तो कहा तुम्हारा क्या काम? यह पीड़ा शाकिर अली को मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज सपा कार्यकर्ताआें का है। मंच से कार्यकर्ताओं ने सपा मुखिया से पूछा कि आखिर शाकिर का कुसूर क्या है? देवरिया जिले की उपेक्षा क्यों है? शहर के सुभाष चौक पर तीन घंटे तक कार्यकर्ता शांतिपूर्वक अपनी बात रखी। कार्यकर्ताआें की मांग थी कि शाकिर अली को मंत्री बनाया जाए और जिलाध्यक्ष रामइकबाल को पार्टी से निष्कासित किया जाए। पथरदेवा विधायक शाकिर अली को प्रदेश सरकार में मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज सपा कार्यकर्ता बुधवार को शहर के सुभाष चौक पर एकत्र हुए। सुबह दस बजे से शुरू हुई सभा में उन्होंने तरह-तरह के सवाल उठाए और आरोप लगाए। कार्यकर्ताओं के निशाने पर सपा जिलाध्यक्ष रामइकबाल रहे। नाराज सपाइयों ने हाल ही में पार्टी से निष्कासित विनोद जायसवाल को बेकुसूर बताया। कार्यकर्ताआें ने पार्टी नेतृत्व में आस्था व्यक्त की, लेकिन धमकी भरे लहजे में कहा कि लोकसभा 2014 में पार्टी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। चिलचिलाती धूप में भी कार्यकर्ता अपनी जगह से डिगे नहीं। विधायक शाकिर के बहाने जिले की समाजवादी पार्टी कई गुटों में बंटी दिखी। वक्ताओं ने जिले के किसी भी विधायक को मंत्री मंडल में शामिल न करने का मुद्दा उठाया। उन्हाेंने कहा कि जिले के सपा विधायक अन्य जिलों के सपा विधायकों से योग्य हैं। इन्हें उपेक्षित किया जा रहा है। विधानसभा चुनाव में हारे प्रत्याशियों को मंत्री पद से नवाजा गया है। जिलाध्यक्ष पर हमला बोलते हुए वक्ताओं ने जिले में पार्टी की स्थिति खराब करने में उन्हीं का हाथ है।
विधायक प्रतिनिधि प्रमोद यादव ने कहा कि सांप्रदायिकता के खिलाफ शाकिर ने जो संघर्ष किया है, उसे हर कोई जानता है। पार्टी के जिम्मेदार उनके साथ अन्याय कर रहे हैं। पूर्व जिला महासचिव हुसैन अहमद खान ने ईद के बाद बड़े आंदोलन की बात कही। जिला पंचायत सदस्य और जिला सचिव कमलेश पांडेय ने जिले के बड़े नेताओं को तिकड़मी बताते हुए कहा कि वे कुचक्र कर राष्ट्रीय और प्रांतीय नेतृत्व को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। शाकिर अली के मंत्री बनने से ऐसे लोगाें को अपने अस्तित्व पर खतरा महसूस हो रहा है। जिला पंचायत सदस्य अंबुज शाही ने कहा कि कार्यकर्ता मुलायम सिंह यादव को प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं। इसके साथ ही शाकिर के लिए मंत्री पद भी चाहते हैं। पूर्व जिला उपाध्यक्ष मुकुल सिंह ने कहा कि बलिया जिले में हारे प्रत्याशी को मंत्री पद दे दिया गया। यहां के पांच विधायकों में से एक भी इस लायक नहीं है? पूर्व जिला सचिव आशिक खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी भाजपा की बी टीम बन गई है। सपा मुखिया बाबरी मस्जिद के गुनहगारों को पद से नवाज रहे हैं। लोकसभा 2014 में मुसलमान इसका बदला चुकाएगा। जिला पंचायत सदस्य बांकेलाल यादव ने कहा कि भाजपा के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही को हराने के बदले विधायक शाकिर समेत जिले की जनता को सपा मुखिया ने निराश करने का काम किया है। इसका खामियाजा लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। उन्होंने यहां तक कह डाला कि लोकसभा चुनाव 2014 में 14 सांसद और 2017 में 17 विधायक जीतेंगे। सभा को राशिद खान, मैनुल्लाह सिद्दीकी, फरीद आलम, नजमुद्दीन अंसारी, मोहन खान, झन्ने खान, मुहम्मद वसीम, सूफी अहमद, शिव शंकर यादव आदि ने संबोधित किया।