{"_id":"68-58006","slug":"Deoria-58006-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृत्ति पाने वाले छात्रों का चस्पा होगा फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृत्ति पाने वाले छात्रों का चस्पा होगा फोटो
Deoria
Updated Mon, 28 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों के छात्रवृत्ति में अब घपला नहीं हो पाएगा। छात्रवृत्ति पाने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति लेने के पूर्व प्रमाणित फोटो देना होगा। यह फोटो प्रोफार्मा वाले रजिस्टर पर चस्पा किया जाएगा। छात्रवृत्ति का वितरण ग्राम प्रधान, सेक्रेटरी और प्रबंध समिति के सदस्यों के समक्ष किया जाएगा। उन छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं दी जाएगी जिनकी उपस्थिति कम होगी।
परिषदीय विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाकर छात्रवृत्ति, ड्रेस, एमडीएम, पुस्तक आदि की धनराशि का गोलमाल किए जाने की शिकायत आए दिन मिल रही थी। कई छात्र ऐसे हैं जिनका प्रवेश तो प्राथमिक विद्यालय में होता है और वे कान्वेंट विद्यालय में पढ़ रहे हैं। ऐसे छात्रों के नाम पर मिलने वाला छात्रवृत्ति प्रधानाध्यापकों व प्रधानों की मिलीभगत से बांट ली जाती थी। शासन ने इस घपले को रोकने के लिए अल्पसंख्यक छात्रों के लिए तो बैंक से भुगतान की व्यवस्था कर दी गई लेकिन सामान्य, पिछड़ी और अनुसूचित जाति के बच्चों की छात्रवृत्ति शिक्षा समिति के खाते में ही भेजी जा रही है। इसको प्रधान और विद्यालय के प्रबंधक बैंक से ड्रा कर स्कूल में नियमित पढ़ने वाले छात्रों को बांटे जाने का निर्देश है। पिछले वर्षों की भांति इस साल कोई अव्यवस्था न हो इसके लिए व्यवस्था यह बनाई गई है कि जो छात्र छात्रवृत्ति ले रहे हैं वे अपना फोटो देंगे। उस फोटो को प्रधानाध्यापक प्रमाणित कर रजिस्टर पर चस्पा करेंगे। खंड शिक्षा अधिकारियों ने इसका कड़ाई से पालन करने का निर्देश प्रधानाध्यापकों को दिया है। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एमए अंसारी ने बताया कि छात्रवृत्ति की राशि में किसी प्रकार की गड़बड़ी मिलती है तो उसके विरुद्ध रिकवरी के साथ प्राथमिकी भी दर्ज की जाएगी।
धर्मेन्द्र अध्यक्ष बने
देवरिया। सिंचाई संघ का अधिवेशन नहर कॉलोनी हाटा के प्रांगण में राजेद्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। पर्यवेक्षक की उपस्थिति में धर्मेन्द्र यादव को अध्यक्ष, रामसिंह को मंत्री, महेश्वर नाथ त्रिपाठी को संप्रेक्षक निर्विरोध चुना गया।