{"_id":"68-57820","slug":"Deoria-57820-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूने घर को चोरों ने खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूने घर को चोरों ने खंगाला
Deoria
Updated Thu, 24 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। टीचर्स कॉलोनी में मंगलवार की रात चोरों ने चिकित्सक के सूने घर को खंगाल डाला। आलमारी में रखे 80 हजार रुपये नकदी और करीब डेढ़ लाख के सोने व चांदी के गहने चुरा ले गए। चार दिन पहले डॉक्टर का परिवार गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था।
लार थाना क्षेत्र के नेमा गांव निवासी डॉ. सनातन सिंह ंनगर के टीचर्स कॉलोनी में मकान बनवाकर रहते हैं। 20 जनवरी को वह पूरे परिवार के साथ गांव चले गए। बुधवार को मोहल्ले के लोगों ने मेन गेट में बंद ताला टूटा देखा। इसकी सूचना डॉक्टर को दी। सूचना पर पहुंचे चिकित्सक ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अंदेशा है कि चोर मेन गेट का ताला तोड़ अंदर घुसे। कमरे में रखी आलमारी को और बक्से को तोड़ 80 हजार रुपये नकदी सहित करीब डेढ़ लाख रुपये का गहना व अन्य सामान चुरा ले गए हैं। पीड़ित ने चोरों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दे दी है। इस बाबत कोतवाली प्रभारी रातजियावन यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विद्यालय में चोरी
बरहज। थाना क्षेत्र के पिपरा भुल्ली गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार की रात चोरों ने दरवाजा तोड़ कर उसमें रखा एमडीएम का राशन और दरवाजा भी चुरा ले गए। ग्राम प्रधान चौधरी प्रसाद यादव ने बताया कि बुधवार की सुबह गए लोगों ने दरवाजा गायब देख जानकारी दी।