फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बरकरार रखनी होगी छात्रसंघ की मर्यादा : मोहन

बरकरार रखनी होगी छात्रसंघ की मर्यादा : मोहन

Fri, 11 Jan 2013 05:30 AM IST
Deoria
Deoria Updated Fri, 11 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्य सभा सांसद मोहन सिंह ने कहा कि पिछली सरकार ने छात्रसंघ की राजनीति पर धब्बा लगा इसे भंग कर दिया था। समाजवादी पार्टी की सरकार ने छात्रसंघ को जिस तरह बहाल किया है, उसकी मर्यादा छात्रों को रखनी होगी। राजनीति के साथ पढ़ाई जरूरी है। सांसद मोहन सिंह गुरुवार को बाबा राघवदास स्तनातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। कहा कि पार्टी ने अपने वादे को पूरा किया है। अब इसका सम्मान रखना आपके हाथ में है। उन्होंने छात्रों, शिक्षकों की मांग पर महाविद्यालय को कृषि विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री से वार्ता करने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व प्राचार्य एके राय ने कहा कि इस कृषि महाविद्यालय को कृषि विश्वविद्यालय में तब्दील कर दिया जाय तो यहां की जलवायु और मिट्टी के हिसाब से नई तकनीकी व नई प्रौद्योगिकी विकसित होगी। इसके पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मनोज यादव, उपाध्यक्ष कुमारी सोनम, महामंत्री राजू सिंह आदि ने एक स्वर से मुख्य अतिथि से कृषि विश्वविद्यालय बनाने की मांग की। कार्यक्रम में नव निर्वाचित पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि ने शपथ ग्रहण कराई। कार्यक्रम को सलेमपुर के विधायक मनबोध प्रसाद, पूर्व विधायक रुद्र प्रताप सिंह, छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष विजय रावत, आंनद प्रकाश, अशोक यादव, चंद्रभूषण यादव, सौरभ श्रीवास्तव, अंबिका यादव, अरविंद सिंह आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed