{"_id":"68-56301","slug":"Deoria-56301-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में शिक्षक की पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद में शिक्षक की पीटकर हत्या
Deoria
Updated Tue, 01 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव में जमीन के विवाद में पट्टीदाराें ने एक प्राइवेट स्कूल के शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। विवादित जमीन पर दीवार चला रहे लोगों को मना करने पर शिक्षक के पूरे परिवार को बेरहमी से पीटा। उसका 14 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है, वहीं परिवार की चार महिलाएं भी घायल हैं। सभी घायलाें का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
मिश्रौलिया गांव के रहने वाले पूर्णमासी प्रजापति (उम्र 50 वर्ष) बांकी स्थित एक प्राइवेट विद्यालय में शिक्षक हैं। उनके पट्टीदार जीउधन और शिवधन के बीच एक जमीन को लेकर मुकदमा चल रहा है। सोमवार की दोपहर करीब दो बजे विवादित जमीन पर पट्टीदार दीवार चलवाने लगे। पूर्णमासी और उनके परिवार के लोग उन्हें दीवार चलाने से मना करने लगे। इतने में करीब आधा दर्जन लोग लाठी, डंडा और रॉड लेकर उसके परिवार पर टूट पडे़। उन्होंने महिलाओं और बच्चों को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। महिलाओं को बचाने गए पूर्णमासी को रॉड से सिर पर गंभीर चोट लग गई। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। मस्तिष्क के पिछले हिस्से में रॉड लगने से वह बेहोश हो गए। पूर्णमासी के गिरते ही उसे पीट रहे लोग भाग गए। बेहोशी की हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही मौत हो गई। उसके बेटे बाल्मिकी की हालत नाजुक बनी हुई है। उसके नाक और मुंह से खून निकल रहा है। डॉक्टर घायल महिला और बच्चे को आईसीयू में भर्ती किए हैं। घटना की सूचना पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। कोतवाल ने कहा कि आरोपियाें की तलाश जारी है। आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।