फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   नहर की ईंटें उजाड़ कर बना दी सड़क

नहर की ईंटें उजाड़ कर बना दी सड़क

Mon, 17 Dec 2012 05:30 AM IST
Deoria
Deoria Updated Mon, 17 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। ग्राम पंचायतों में विकास के नाम पर हुई धांधली की पोल जांच में खुलने लगी है। देसही देवरिया ब्लाक के ग्राम पंचायत टीलाटाली में विकास के नाम पर भारी गोलमाल उजागर हुआ है। रविवार को सदर एसडीएम डीके गुप्ता ने जांच की। वह एक दो दिन में रिपोर्ट डीएम को सौंप देंगे। जिसके दोषियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

गांव के ईस्माइल अंसारी, अजीम अंसारी, इबारत अली और फकरुदीन ने डीएम से आठ बिंदुओं पर शिकायत की थी। उन्होंने ग्राम प्रधान, सेक्रेटरी और ब्लाक कर्मियों की मिलीभगत से लाखों रुपये के दुरुपयोग का भी आरोप मढ़ा था। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने रविवार को सदर एसडीएम से जांच कराई। जिसमें शिकायत सही मिली। गांव में एक दर्जन से ज्यादा फर्जी जॉबकार्ड बनाया है। सरकारी नौकरी वाले लोगों को दोबारा इंदिरा आवास दिया गया है। कब्रिस्तान का निर्माण जेसीबी मशीन से कराया गया है। एक व्यक्ति को चार-चार बार शौचालय निर्माण के लिए धन दिया है। इसके बावजूद भी मौके पर शौचालय का निर्माण नहीं हुआ है। मनमानी की हद यहीं खत्म नहीं हुई बल्कि ट्यूबवेल का नहर उजाड़ कर गांव में खड़ंजा बिछाकर भुगतान ले लिया गया है। जांच के समय शिकायतकर्ता और प्रधान दोनों मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed