फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सिर्फ 10 प्रतिशत यूरिया की हुई आपूर्ति

सिर्फ 10 प्रतिशत यूरिया की हुई आपूर्ति

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Deoria
Deoria Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। ब्लाक मुख्यालय पर सहायक निबंधक सहकारिता ने बृहस्पतिवार को बीज और उर्वरकों की आपूर्ति और वितरण की समीक्षा की। इस दौरान मांग के अनुरूप कम यूरिया की आपूर्ति पर सहकारी समितियों ने चिंता जताई।
विज्ञापन

रुद्रपुर में सहकारी समितियों ने 1000 मीट्रिक टन यूरिया की डिमांड की है। इसके सापेक्ष अब तक सिर्फ 100 मीट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति हो पाई है। समितियों ने एआर कोआपरेटिव से यूरिया की आपूर्ति तेज करने को कहा। रुद्रपुर में उर्वरकों में अब तक 346 एमटी डीएपी, 39 एमटी एनपीके की आपूर्ति हुई है। इसका वितरण हो चुका है। बीज के मामले में गौरीबाजार और रुद्रपुर ब्लाक को 1000 कुंटल विभिन्न प्रजातियों के गेहूं का बीज प्राप्त हुआ। किसानों में समितियों से अब तक रुद्रपुर ब्लाक में 490 कुंटल बीज वितरित हो चुका है। सहायक निबंधक सहकारिता रमेश चंद द्विवेदी ने कहा कि यूरिया की आपूर्ति जिले पर उपलब्धता के अनुसार पूरी होगी। उन्होंने वितरण की समीक्षा पर संतोष व्यक्त किया। एआर ने देवरिया कसया जिला सहकारी बैंकों के ऋण की वसूली की प्रगति जानी। समीक्षा के दौरान अपर जिला सहकारी अधिकारी अवधेश तिवारी, सहायक विकास अधिकारी सहकारिता राजेश श्रीवास्तव, रामबचन राम, विजय शंकर सिंह, नागेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed