फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   कमांडेंट बना सिपाही का बेटा

कमांडेंट बना सिपाही का बेटा

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Deoria
Deoria Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। ‘होनहार वीरवान के होत चिकने पात’ यह लाइन रुद्रपुर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाके के पंकज पर सटीक बैठती है। सीमित संसाधनों में पढ़कर पुलिस में सिपाही के इस बेटे ने संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा पास कर सहायक कमांडेंट बना है।
विज्ञापन

पंकज के इस सफलता से पिड़रा में जश्न का माहौल है। पिड़रा निवासी महावीर सिंह पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर कार्यरत हैं। इनका बेटा पंकज बचपन से ही मेधावी छात्र रहा। गांव के प्राथमिक विद्यालय में ककहरा सीखने के बाद पंकज पिता के तैनाती स्थल गोरखपुर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उतीर्ण किया। गोरखपुर विश्वविद्यालय से बीएससी करने के बाद पंकज संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षाओं की तैयारी करने दिल्ली चला गया। दिल्ली में दो साल तैयारी के बाद आखिरकार कमांडेंट बनने में उसे सफलता मिल गई। पुलिस की नौकरी में रहकर पंकज के पिता बेटे को अधिकारी बनाने का सपना देख रहे थे। मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के बाद अखिल भारतीय स्तर पर बनी श्रेष्ठता सूची में पंकज का 363 वां रैंक है। उसके पिता बेटे की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं। पंकज ने कहा कि वह सीमा सुरक्षा बल ज्वाइन करना चाह रहा है। अभी उसे किस फोर्स में जाना है तय नहीं हो पाया। पंकज सीमा पर रह कर देश की सेवा करना चाहता है। बृहस्पतिवार को अपने गांव आए संजय को लोग सिर आंखों पर बिठाया। गांव के सुनील सिंह, अरविंद कुमार, अशोक कुमार और अवकाशप्राप्त प्रवक्ता वकील सिंह सहित गांववासियों ने उसकी इस सफलता पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed