{"_id":"68-53398","slug":"Deoria-53398-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से युवक मरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से युवक मरा
Deoria
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। चेरो गांव में मंगलवार को बाइक की ठोकर से एक युवक की मौत हो गई। बाइक चालक और उसका साथी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक अपने कब्जे में ले ली और शव को पीएम के लिए भेज दिया। घटना से घर वाले सदमे में हैं।
कोतवाली थाना क्षेत्र के चेरो गांव निवासी शिवशंकर का 20 वर्षीय पुत्र सोहन गोड़ मंगलवार की रात करीब 9.30 बजे भोजन करने के बाद सलेमपुर-चेरो सड़क पर टहलते हुए मोबाइल से बात कर रहा था। उसी समय एक बाइक पर सवार दो युवक बगल से गुजर रहे थे। अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सोहन के शरीर पर पीछे से चढ़ गई। बाइक सवार दोनों युवक सड़क के किनारे बाइक समेत गिर पड़े और कुछ देर तक बेहोश पड़े रहे। कुछ देर बाद गांव के कुछ युवक उधर से गुजर रहे थे। उनकी निगाह बाइक सवारों पर पड़ी तो युवकों ने सड़क पर पड़े दोनों युवकों को किनारे किया और बाइक साइड में खड़ी कर दी। दोनों युवक होश में आते ही मौके से खिसक लिए। पुलिस कुछ दूरी पर खून से लथपथ पड़े सोहन लेकर सीएचसी पहुंची। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार युवक ठाकुर गौरी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। गांव वालों के अनुसार बाइक चालक और उसका साथी शराब के नशे में धुत थे। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर मृतक के भाई घनश्याम गोड़ की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस बाबत प्रभारी कोतवाल महेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि बाइक कब्जे में है। बाइक नंबर से मालिक का पता लगाया जा रहा है। कार्रवाई की जाएगी।
बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत
रुद्रपुर। बुधवार को रुद्रपुर रामलक्षन मार्ग पर बाइक की ठोकर से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। महिला को टक्कर मारकर बाइक सवार फरार हो गया। राहगीर महिला को अस्पताल ले जा रहे थे, इसी बीच उसने दम तोड़ दिया। ग्राम सूरजपुर की रहने वाली धनपाली देवी उम्र 70 वर्ष को एक बाइक सवार ने रामलक्षन और लुअठही के बीच टक्कर मार दी। ठोकर लगते ही वह सड़क पर गिरकर छटपटाने लगी। बाइक सवार बाइक लेकर भाग गया।
विज्ञापन
ट्रैक्टर की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
बनकटा। सुंदरपार निवासी मुद्रिका 50 पुत्र गरजू की मंगलवार की रात ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। वह घटना के दौरान अपने गांव में अलाव के समीप बैठा था। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। रात करीब नौ बजे मुद्रिका अपने घर के समीप अलाव पर हाथ पैर सेंक रहा था। उसी समय चफवा कला गांव से एक ट्रैक्टर मैरवा से सुंदरपार होकर जा रहा था। अचानक ड्राइवर ने अधेड़ के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। गंभीर रूप से घायल मुद्रिका को लेकर परिवार के लोग मैरवा गए। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई