फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   दो माह बाद बहरीन से आया शव

दो माह बाद बहरीन से आया शव

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Deoria
Deoria Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। हरनही गांव के एक युवक शव बहरीन से दो माह बाद घर आया। शव आते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। मंगलवार को उसके दरवाजे पर गांव के लोग उमड़ पड़े। युवक की मौत को प्रेम कहानी का परिणाम बताया जा रहा है। उसने बहरीन में खुदकुशी की थी। मृतक गांव की एक लड़की को भगाने में आरोपित था।
विज्ञापन

रविंद्र कनौजिया पिछले चार साल से सऊदी अरब के बहरीन में रहता था। परिवार वालों के अनुसार उसने 11 सितंबर को बहरीन में खुदकुशी कर ली थी। आत्महत्या का कारण प्यार में नाकाम होना बताया जा रहा है। उसके मौत की खबर मुंबई में कमा रहे उसके भाई को 13 सितंबर को मिली। रविंद्र 15 मई को मुंबई आया था। उसके गांव की एक लड़की 20 मई को गांव से भाग गई। लड़की के पिता ने रविंद्र के खिलाफ लड़की भगाने का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार वह लड़की को बाराबंकी में रखकर विदेश चला गया। जब उसके परिवार पर पुलिस दबाव बनाई तो उसने लड़की का ठिकाना बताया। नौ सितंबर को लड़की बाराबंकी से बरामद कर ली गई। लड़की के बयान पर रविंद्र को लड़की भगाने के जुर्म में आरोपित बनाया गया। इस घटना के बाद रविंद्र परेशान रहने लगा था। लड़की के बरामद होने के दो दिन बाद उसने आत्महत्या कर ली। मृतक के परिवार के लोग दो माह से बेटे का शव आने का इंतजार कर रहा था। शव आने पर वह फफक कर रो पड़ा। कहा कि मेरे बेटे को लड़की ने धोखा दिया है। इसी कारण उसकी मौत हुई। हालांकि मृतक के पिता ने इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। इस बाबत मदनपुर थाने के प्रभारी ने कहा कि मृतक लड़की भगाने के मामले में नामजद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed