{"_id":"68-53322","slug":"Deoria-53322-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस कनेक्शन चालू रखने को भाग-दौड़ तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस कनेक्शन चालू रखने को भाग-दौड़ तेज
Deoria
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। केस एक ः नगर के एक व्यक्ति डीएसओ कार्यालय पहुंचते हैं। वहां मौजूद बाबू से कहते हैं कि साहब मेरे तीन बेटे हैं और तीनों अलग रहते हैं। तीनों के नाम से से अलग-अलग राशन कार्ड बनवा दीजिए। जब बाबू ने अचानक राशन कार्ड बनवाने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि रसोई गैस कनेक्शन बंद न हो इसलिए अलग-अलग राशन कार्ड बनवाना ही होगा।
केस दो ः कोतवाली थाने में एक व्यक्ति काफी देर से दीवान से गुहार गुमसुदगी के प्रार्थना पत्र पर मुहर लगाने की गुहार लगा रहा था। दीवान का कहना था कि गैस से संबंधित किसी भी गुमसुदगी के प्रार्थना पत्र पर बिना हलफनामा दिए मुहर नहीं लगेगी। बाद में वह व्यक्ति हलफनामा लेकर आया तब ही उसके प्रार्थना पत्र पर दीवान ने मुहर लगाई। दरअसल, यह सारी कवायद रसोई गैस कनेक्शन को बंद होने से बचाने की है। 14 सितंबर 12 से रसोई गैस सिलेंडरों की सब्सिडी को लेकर जारी नए नियमों के बाद हर घर में कनेक्शन को जारी रखने की रणनीति बनाई जा रही है। कोई पहले किसी और के नाम से लिए गए कनेक्शन को अपने नाम करा रहा है तो कोई एक ही पते से लिए गए कनेक्शनों को चालू रखने की जद्दोजहद कर रहा है।
घरों में भले ही बंटवारा न हुआ हो लेकिन रसोई गैस कनेक्शन जारी रखने के लिए घरों में कई किचन बन चुके हैं। जो लोग अब तक दिवंगत हो चुके परिवार के मुखिया के नाम से जारी कनेक्शनों का इस्तेमाल कर रहे हैं वह मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने को परेशान हैं। 30 नवंबर तक भरे जाने वाले केवाईसी फार्म की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है लोगों की बेचैनी बढ़ती जा रही है। दो बार पहले ही तिथि बढ़ाई जा चुकी है इसलिए सभी का मानना है कि अब तिथि नहीं बढ़ेगी। तेजी का बिचौलिए फायदा उठा रहे हैं।
विज्ञापन
एक से ज्यादा कनेक्शन तो भरें केवाईसी
जिला पूर्ति अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि केवाईसी उन्हीं उपभोक्ताओं को भरना है जिनके नाम या उसी पते से एक से अधिक गैस कनेक्शन हैं। जहां तक सवाल राशन कार्ड बनवाने के लिए तो इसके लिए हर रोज करीब 20 से 25 लोग आ रहे हैं। दिसंबर में नया कार्ड बनना है। पुराना कार्ड कार्यालय में नहीं है। इसकी वजह से किसी को भी नया कार्ड जारी नहीं किया जा रहा है। जो भी कार्ड जारी होंगे वह दिसंबर के बाद ही किए जायेंगे।केकू