{"_id":"68-53030","slug":"Deoria-53030-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तक नहीं शुरू हुई धान की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तक नहीं शुरू हुई धान की खरीद
Deoria
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। धान की खरीद शुरू नहीं होने से किसान मारे मारे फिर रहे हैं। अधिकांश समितियों पर धान खरीद की प्रक्रिया तक पूरी नहीं हो सकी है। इसलिए धान की खरीद शुरू नहीं हो पा रही है। किसानों का कहना है कि तहसील प्रशासन के ढुलमुल रवैए से ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है।
तहसील प्रशासन ने तहसील क्षेत्र में 16 धान क्रय केंद्र बनाए हैं। इसमें सलेमपुर ब्लाक के हाट शाखा, साधन सहकारी समिति परसिया भगौती, पीसीएफ पुरैना, साधन सहकारी समिति लिमिटेड पांडेयपुर, साधन सहकारी समिति डुमवलिया, कर्मचारी कल्याण निगम के लोहरा बभनौली को धान क्रय केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा लार ब्लाक के साधन सहकारी समिति धंधवार, पीसीएफ पड़री गजराज, साधन सहकारी समिति खेमादेई, सहकारी संघ लिमिटेड लार, भटनी ब्लाक के डीसीएफ बेलवा बाबू, साधन सहकारी समिति नोनापार, कर्मचारी कल्याण निगम सल्लहपुर, भागलपुर ब्लाक के साधन सहकारी समिति पिपराबांध, भलुअनी के साधन सहकारी समिति खुखुंदू में धान क्रय केंद्र बनाया गया है। वहीं भटनी हाट शाखा को बहाल तो कर दिया गया लेकिन मार्केटिंग इंस्पेक्टर की तैनाती नहीं होने से खरीद शुरू नहीं हो सकी है। अधिकांश क्रय केंद्रों पर धान क्रय की तैयारियां अधूरी है। किसान धान बेचने के लिए परेशान हैं। तहसील प्रशासन खरीद को लेकर उदासीन बना हुआ है। इस बाबत तहसीलदार सर्वेंद्र कृष्ण तिवारी ने बताया कि कई क्रय केंद्रों पर खरीदारी शुरू हो गई है। कुछ जगहों पर बैनर, कांटा एक दो दिन में लग जाएगा। वहां भी खरीद जल्द शुरू हो जाएगी।