{"_id":"68-53026","slug":"Deoria-53026-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टियां खत्म, काम पर निकले लोग, जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टियां खत्म, काम पर निकले लोग, जाम
Deoria
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। शुक्रवार को त्योहार बाद जब लोग सड़क पर पहुंचे तो चारों तरफ जाम लग गया। जनपद की सभी प्रमुख सड़कों पर लोग घंटों फंसे रहे। अधिवक्ता, छात्र, अध्यापक और अन्य कर्मचारी घंटों रोड पर वाहनों के साथ जूझते नजर आए।
हर किसी को आफिस पहुंचने की तेजी थी। नतीजतन रांग साइड में वाहन निकलने लगे। जाम से निपटने के लिए मुट्ठी पर ट्रैफिक पुलिस के सिपाही सड़क पर जाम खुलवाने के लिए परेशान दिखे। शुक्रवार को जनपद के प्रमुख सरकारी विभाग, विद्यालय, कचहरी, बैंक आदि दीपावली, परुआ, भैया दूज त्योहार बीताने के बाद खुले। सुबह आठ बजे से शहर के प्रमुख सड़कों पर दो पहिया, चार पहिया और बड़े वाहन गुजरने लगे। दस बजते बजते देवरिया-सलेमपुर मार्ग जाम हो गया। ओवरब्रिज, एसएसबीएल, कोआपरेटिव, सुभाष चौक, विकास भवन, डीएम आवास, पोस्टआफिस, जिला पंचायत, शिवमंदिर, कचहरी, रोडवेज, एसपी आफिस, भटवलिया तक रोड जाम हो गया।
मिनटों की दूरी तय करने में घंटे भर लग गया। जैस की शहर के प्रमुख रोड पर वाहनों का दबाव शुरू हुआ वैसे की स्टेशन रोड, कसया ढाला, मोतीलाल रोड, मोहनलाल रोड, कोतवाली रोड, जलकल रोड, राघवनगर, हनुमान मंदिर आदि जगहों की सड़क वाहनों से जाम हो गई। जाम को हटाने के लिए कोआपरेटिव, डीएम आवास, शिवमंदिर, रोडवेज, भटवलिया आदि चौराहों पर पुलिस हांफती नजर आई। बाद में होमगार्ड के जवानों ने भी जाम खोलने के लिए सड़कों पर दिखे।